विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौन शोषण मामले में पार्षद बोले, ब्लैकमेल कर रही थी युवती

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 01:13 PM (IST)

वार्ड पार्षद ओमप्रकाश के खिलाफ युवती ने नौ साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है।

यौन शोषण मामले में पार्षद बोले, ब्लैकमेल कर रही थी युवती
यौन शोषण मामले में पार्षद बोले, ब्लैकमेल कर रही थी युवती

जागरण संवाददाता, रांची। लालपुर थाने में शनिवार को वार्ड नंबर 30 के पार्षद ओमप्रकाश पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। आनंदनगर हरमू रोड की स्थानीय महिलाओं ने रविवार को एकजुट होकर युवती के आचरण पर कई सवाल खड़े कर दिए।

पार्षद ओमप्रकाश ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उस युवती ने वार्ड कार्यालय में उनके साथ एक सेल्फी ली थी। एक वर्ष बाद उसने उस फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पार्षद के अनुसार, अब चुनाव का समय नजदीक आ रहा है तो अब बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

दोष साबित होने पर पार्षद जाएंगे जेल

पार्षद ओमप्रकाश के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मामले की जांच शुरू हो गई है। लालपुर पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। अब उसका कोर्ट में बयान दर्ज होगा। पुलिस ने बताया कि आरोप की पुष्टि होने के बाद ही पार्षद के खिलाफ कार्रवाई होगी। दोष साबित होने पर ही पार्षद जेल भेजे जाएंगे।

गौरतलब है कि वार्ड पार्षद ओमप्रकाश के खिलाफ एक युवती ने नौ साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता लोहरदगा के शास्त्री नगर की रहनेवाली है। वह रांची में लालपुर के लोहराकोचा स्थित एक गल्र्स हॉस्टल में वर्ष 2009 से रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2011 ओमप्रकाश ने बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन संबंध बना लिया।

इसके बाद से वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे उसकी बहन को उठा लेने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। शनिवार को जब वह महिला थाने में शिकायत कर लॉज लौटी तो वहां पहले से मौजूद ओमप्रकाश ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

वार्ड सहायक थी युवती

पार्षद ओमप्रकाश के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करानेवाली युवती उनके वार्ड कार्यालय में बतौर वार्ड सहायक काम करती थी। ब्लैकमेल की धमकी से तंग आकर ही उन्होंने 31 मई को युवती को काम से हटा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मई को उनके कार्यालय से टैब की चोरी हो गई थी। इसके बाद कॉल करने पर पता चला कि वह टैब भी उसी युवती के पास ही है। टैब चोरी की प्राथमिकी शनिवार को ही उन्होंने सुखदेवनगर थाना में दर्ज कराई है। जानबूझकर बदनाम करने का साजिश की जा रही है।

पार्षद ने दिलाया था काम

पार्षद ने बताया कि उनकी मां ने युवती को किराए के मकान से निकाल दिया, तो उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। युवती के पति ने उनसे काम दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने सैनिक मार्केट स्थित एक जूते की दुकान में उसे काम पर रखवा दिया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद दुकान मालिक की पत्नी को युवती के आचरण पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे हटा दिया। इसके बाद युवती को पार्षद रोशनी खलखो के यहां काम पर रखवाया। लेकिन उसे वहां से भी हटा दिया गया। पार्षद ने बताया कि युवती और उसके पति के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।

पार्षद चुनाव लड़ने के मूड में है युवती: ओमप्रकाश

पार्षद ओमप्रकाश ने बताया कि वार्ड-30 के कुछ लोगों ने उस युवती को यह जानकारी दे दी है कि वार्ड-30 महिला सीट के लिए आरक्षित होगा। उसके बाद वह युवती वार्ड-30 से पार्षद चुनाव लड़ने के मूड में है।

जानिए, किसने-क्या; कहा

मेरे पति के पीछे कोई जानबूझ कर साजिश कर रहा है। कुछ माह बाद पार्षद चुनाव होने वाला है। वह बार-बार मेरे पति पर दबाव बना रही थी कि पैसा दीजिए, नहीं तो गलत आरोप लगा देंगे।

- महिमा देवी, पार्षद ओमप्रकाश की पत्नी

---

ओमप्रकाश उस युवती को रिश्ते में लगने वाली बहन बता कर मेरे लॉज में रखवाने के लिए आए थे। उक्त लड़की का लॉज की अन्य लड़कियों से बेहतर संबंध नहीं थे। अक्सर लड़ाई -झगड़ा करती थी। साफ-सफाई पर भी वह ध्यान नहीं देती थी। कई बार शिकायत भी हुई। लॉज के अंदर सभी लड़कियां अनुशासन में रहती हैं। बाहर क्या होता है, इसकी मुझे जानकारी नहीं।

- रोशनी खलखो, पार्षद, वार्ड-21

---

यह भी पढ़ेंः पार्षद नौ साल तक करता रहा युवती का यौन शोषण, ऐसे खुला राज  

यह भी पढ़ेंः कहा-अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर देंगे, कर लिया अपहरण