विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहा-अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर देंगे, कर लिया अपहरण

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 12:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 03:51 PM (IST)

युवती तो धमकी दी गई कि वह गहने व रुपये लाए नहीं तो अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर दी जाएगी।

कहा-अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर देंगे, कर लिया अपहरण
कहा-अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर देंगे, कर लिया अपहरण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र की युवती को उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कैरेज कालोनी मुस्लिम बस्ती निवासी मो. छोटे व आदित्यपुर निवासी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को उसका अपहरण कर लिया। युवती की शादी होने वाली थी।

आरोपियों ने युवती तो धमकी दी कि वह अपने घर से सोने के गहने व रुपये लाए नहीं तो उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर दी जाएगी। युवती ने भयवश घर में रखे गहने व रुपये लाकर आरोपी को दे दिए। लेकिन आरोपी ने युवती को जाने नहीं दिए और अपने साथ उसे लेकर फरार हो गए। युवती की तलाश परिजनों ने की तो उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

युवती की सहेलियों से परिजनों ने पता किया तो पता चला कि उसे मो. छोटे व अभिषेक धमका कर अपने साथ ले गए हैं। युवती के पिता ने मो. छोटे व अभिषेक सिंह के खिलाफ युवती का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए बर्मामाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ेंः तीन दिन बैंक ने लौटाया, चौथे दिन कतार में ही महिला की मौत

यह भी पढ़ेंः नक्सलियों ने अपने ही साथी का सिर धड़ से कर दिया अलग