Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम रघुवर दास बोले, बिहार फिर बढ़ चला विकास की ओर

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jul 2017 03:30 PM (IST)

    झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवार दास ने कहा कि बिहार फिर विकास की ओर बढ़ चला है।

    सीएम रघुवर दास बोले, बिहार फिर बढ़ चला विकास की ओर

    रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवार दास ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार फिर विकास की ओर बढ़ चला है। सीएम ने सुशील मोदी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले सुबह सीएम ने ट्वीट किया कि बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। बिहार भाजपा और नीतीश कुमार मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे और बिहार फिर से विकास के पथ पर बढ़ेगा। 

    नीतीश के इस्तीफे पर रघुवर ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की दिशा में नीतीश कुमार का सही और साहसिक फैसला है। इसके लिए नीतीश कुमार को बधाई। भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नीतीश कुमार का साथ देश को मिलेगा। 

    नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुशील मोदी ने बिहार के नए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।