विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची के सुकुरहुट्टू में 62 उपद्रवी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 09:25 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 10:44 AM (IST)

उपद्रवियों पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रांची के सुकुरहुट्टू में 62 उपद्रवी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रांची के सुकुरहुट्टू में 62 उपद्रवी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

जागरण संवाददाता, रांची। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू में सोमवार की रात छेड़खानी को लेकर हुई दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के दूसरे दिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदायों के 100 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिसमें से सत्यापन के बाद मंगलवार को कुल 62 लोगों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने सोमवार की देर रात ही इसका संकेत दे दिया था कि अब लोगों को समझाने का मौका नहीं है, सीधी कार्रवाई होगी।

एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि अभी तक कांके थाना में पदस्थापित दारोगा मीरा सिंह के बयान पर दोनों समुदाय के 63 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ सांप्रदायिक तनाव भड़काने, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अगर दोनों समुदाय प्राथमिकी दर्ज कराना चाहते हैं तो उनके बयान पर भी एक-एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि जिले में कहीं भी इस तरह की घटना घटेगी, तो पुलिस सख्ती बरतेगी। जो कानून हाथ में लेंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और नुकसान की भरपाई भी उपद्रवी ही करेंगे।  

यह भी पढ़ेंः सुकुरहुट्टू में स्थिति नियंत्रण में, 100 लोग हिरासत में

यह भी पढ़ेंः महिलाओं से छेड़खानी पर बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल; तनाव