विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में जहरीली शराब से अब तक 17 की मौत, 13 जवान निलंबित

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 09:37 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 08 Sep 2017 05:01 PM (GMT+05:30)

जहरीली शराब के कारोबार में दोषी झारखंड आ‌र्म्ड पुलिस (जैप) के 13 जवानों को निलंबित कर दिया गया है।

रांची में जहरीली शराब से अब तक 17 की मौत, 13 जवान निलंबित
रांची में जहरीली शराब से अब तक 17 की मौत, 13 जवान निलंबित

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में जहरीली शराब से अब तक 17 लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। अब प्रमाणित हो गया है कि पुलिस के जवान ही जहरीली शराब के कारोबार में लिप्त हैं। मामले में दोषी पाए गए 13 झारखंड आ‌र्म्ड पुलिस (जैप) जवानों को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी रेजी डुंगडुंग के आदेश पर डीआइजी जैप सुधीर कुमार झा ने जब मामले की जांच की तो उन्हें जैप जवानों की संलिप्तता पाई गई।

उनके पास से शराब की बोतलें तो मिली ही, उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध मिलीं। एडीजी के आदेश पर डीआइजी जैप ने सभी 13 जवानों को गुरुवार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में एक जवान को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। उसके घर से शराब की 240 बोतलें भी मिली थीं।

एडीजी जैप रेजी डुंगडुंग ने बताया कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रांची पुलिस, सीआइडी व विशेष शाखा की टीम जानकारी जुटा रही है। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि जहरीली शराब स्थानीय स्तर पर तैयार हो रही थी, जिसकी सप्लाई जैप के जवान कर रहे थे। जैप के जवानों पर किसी को शक इसलिए नहीं होता था कि वे उक्त शराब की बोतल पर फॉर पैरा मिलिट्री फोर्स, सेल इन झारखंड ओनली का लोगो लगाकर, कैंटीन की शराब बताकर सप्लाई कर रहे थे।

जहरीली शराब से किशोर व दो महिलाओं की मौत
रांची में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की मध्य रात्रि सुखदेव नगर के रुगड़ीगढ़ा में रहने वाले बंधन केरकेट्टा (17) की मौत हो गई। उधर, जहरीली शराब पीने से चक्रधरपुर में दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक पुलिसकर्मी की पत्नी है। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 18 हो गई। वहीं, गुरुवार को भी रिम्स में छह मरीजों को भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः जहर ऐसा कि छलनी हो गया दिल

यह भी पढ़ेंः रांची में जहरीली शराब से मौतों के बाद छापेमारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।