Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 12 गिरफ्तार

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Fri, 08 Sep 2017 05:00 PM (IST)

    झारखंड के दुमका में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

    आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 12 गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, दुमका। अपने दोस्त के साथ घूमने निकली आदिवासी युवती हैवानों के चंगुल में फंस गई। उन्होंने दोनों को मारा-पीटा, उनके मोबाइल और पर्स छीने। युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने वारदात में शामिल 12 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सात और की तलाश की जा रही है। बुधवार देर शाम सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर के निकट यह घटना हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपियों में आदिवासी व गैर आदिवासी समुदाय के लड़के हैं। युवती ने रात करीब 12 बजे मुफस्सिल थाना जाकर घटना की जानकारी दी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आदिवासी युवती (20) अपने दोस्त लखीकुंडी निवासी युवक के साथ शाम करीब सवा छह बजे बाइक से दुमका-पाकुड़ मार्ग स्थित रिंग रोड घूमने निकली। दोनों विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकल रहे थे। तभी युवती लघुशंका करने के लिए झाड़ी की ओर गई। वहां पांच युवक बैठे हुए थे। सभी ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे।

    दोनों का मोबाइल और पर्स छीन लिये। इसके बाद फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने दोनों को निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर कर दिया। पांच युवकों ने उसके दोस्त को पकड़े रखा और बाकी युवती को उठाकर झाडि़यों की ओर ले गए। वहां आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को तालाब में नहलाया और उसके दोस्त के पास छोड़कर फरार हो गए। दोनों की निर्वस्त्र तस्वीरें भी खींची। किसी तरह दोस्त उसे लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचा। थाना प्रभारी विनय सिन्हा ने तत्काल युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

    रात में ही मेडिकल जांच हुई। पुलिस ने सभी आरोपी युवकों को पकड़ लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ और युवकों की गिरफ्तारी हो सकती है। महिला थाना प्रभारी पूनम टोप्पो ने गुरुवार दोपहर बाद युवती का बयान लिया। दंडाधिकारी सह सीओ सदर सागरी बराल ने भी अस्पताल पहुंचकर बयान लिया।

    'दुष्कर्म मामले में आठ युवकों को हिरासत में लिया गया है। पीडि़ता को समुचित मुआवजा दिलाने की भी पहल होगी। परिजनों को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।'

    - मयूर पटेल कन्हैयालाल, एसपी, दुमका।
     

    यह भी पढ़ेंः दो अलग-अलग कैंप लगाकर रंगरेलियां मना रहे थे नक्सली

    यह भी पढ़ेंः वाट्सएप पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले का सिर मुड़ाकर घुमाया

    comedy show banner
    comedy show banner