विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रपुरा-धनबाद रेल लाइन बंदी के विरोध में मरांडी की पदयात्रा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 01:50 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 04:57 PM (IST)

ट्रैक के नीचे कोयले में आग लगने के कारण इस रूट को बंद कर दिया गया है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

चंद्रपुरा-धनबाद रेल लाइन बंदी के विरोध में मरांडी की पदयात्रा
चंद्रपुरा-धनबाद रेल लाइन बंदी के विरोध में मरांडी की पदयात्रा

धनबाद, जेएनएन। चंद्रपुरा-धनबाद रेल लाइन बंदी के विरोध में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डीसी लाइन पर चंद्रपुरा से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से पदयात्रा शुरू की।

इस दौरान इनके साथ में समर्थक व विभिन्न दलो के नेता मौजूद है। बाबूलाल की यह पदयात्रा 34 किलोमीटर की है। ट्रैक के नीचे कोयले में आग लगने के कारण इस रूट को बंद कर दिया गया है, इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

रेलवे बोर्ड ने आग व भूधंसान प्रभावित धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग को 15 जून से बंद करने की अधिसूचना जारी की थी। रेललाइन के नीचे फैली आग को देखते हुए खान सुरक्षा महानिदेशालय की रिपोर्ट पर यह निर्णय लिया गया था। खान सुरक्षा महानिदेशालय ने इस रेल मार्ग पर रेल परिचालन को खतरनाक घोषित कर दिया था। इस रूट पर वर्तमान में लगभग 19 जोड़ी ट्रेनें चल रही थी।  

यह भी पढ़ेंः धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग 15 से हो जाएगा बंद, ये ट्रेनें होगी प्रभावित

यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास के साथ दस हजार लोगों ने किया योग