विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग 15 से हो जाएगा बंद, ये ट्रेनें होगी प्रभावित

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 10:56 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Jun 2017 03:33 PM (GMT+05:30)

खान सुरक्षा महानिदेशालय ने इस रेल मार्ग पर रेल परिचालन को खतरनाक घोषित कर दिया है।

धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग 15 से हो जाएगा बंद, ये ट्रेनें होगी प्रभावित
धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग 15 से हो जाएगा बंद, ये ट्रेनें होगी प्रभावित

जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे बोर्ड ने आग व भूधंसान प्रभावित धनबाद-चंद्रपुरा रेलमार्ग को 15 जून से बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है। रेललाइन के नीचे फैली आग को देखते हुए खान सुरक्षा महानिदेशालय की रिपोर्ट पर यह निर्णय लिया गया है। खान सुरक्षा महानिदेशालय ने इस रेल मार्ग पर रेल परिचालन को खतरनाक घोषित कर दिया है। इस रूट पर वर्तमान में लगभग 19 जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे ने विकल्प के तौर पर धनबाद-चंद्रपुरा के बीच वाया गोमो कुछ ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है।

वहीं, धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग बंद होने के विरोध में कतरास बंद है। कतरास विकास मंच के लोग धरने पर बैठे हैं। शहर की दुकानें भी बंद हैं।

इस योजना के तहत धनबाद से खुलने और गुजरने वाली केवल चार जोड़ी ट्रेनों को ही इस रूट पर चलाया जा सकेगा। इनमें धनबाद से खुलने वाली दक्षिणी भारत की एकमात्र महत्वपूर्ण ट्रेन अलेप्पी एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस शामिल हैं। धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने से धनबाद रेल मंडल को सालाना 2500 करोड़ का नुकसान संभावित है। इस रूट पर कोयला ढुलाई के लिए 10 रेल साइडिंग है।

रांची-कामाख्या व पाटलिपुत्र एक्सप्रेस होगी प्रभावित

14 जून की मध्यरात्रि से ही इस रूट पर ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे। हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व रांची कामाख्या एक्स जैसी कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी ने कहा है कि फिलहाल 15 जून से धनबाद चंद्रपुरा के बीच सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद वैकल्पिक मार्ग पर परिचालन शुरू होगा।

यह भी पढ़ेंः नक्सलियों को मारें और इनाम पाएं: डीजीपी पांडेय 

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म करने आए युवक को लड़की ने तो साथियों ने उसे मार डाला