विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झरिया बाजार में चारों ओर फैली आग, इलाका खाली करने का फरमान

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 03:20 PM (IST)

प्रभावित इलाकों को तुरंत खाली कर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।

झरिया बाजार में चारों ओर फैली आग, इलाका खाली करने का फरमान
झरिया बाजार में चारों ओर फैली आग, इलाका खाली करने का फरमान

जागरण संवाददाता, धनबाद। अभी तक धनबाद के झरिया बाजार को सुरक्षित माना जाता था। लेकिन, इंदिरा चौक में हुई भू-धंसान की घटना के बाद खान सुरक्षा महानिदेशालय ने झरिया बाजार को भी अग्नि प्रभावित बताते हुए असुरक्षित घोषित कर दिया है।

बीसीसीएल प्रबंधन ने प्रभावित इलाकों को तुरंत खाली करने का फरमान जारी किया है और अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। ऐसा नहीं करने वाले खुद ही किसी भी दुर्घटना के जिम्मेदार होंगे।
बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के कुजामा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर कहा है कि ग्राम पांडेबेरा के आस-पास रेलवे लाइन के दोनों तरफ, लिलोरी पथरा, बालूगद्दा, मोहरीबांध, कुम्हारपट्टी, दुर्गापुर, साउथ कुजामा, फुलारीबाग, इंदिरा चौक, झरिया बाजार के चारों तरफ आग पूरी तरह फैल चुकी है।

इस स्थल को खान सुरक्षा महानिदेशालय ने भी निरीक्षण के पश्चात असुरक्षित घोषित कर दिया है। उक्त स्थान झरिया मास्टर प्लान के अंर्तगत अग्नि प्रभावित तथा भू-धंसान क्षेत्र है। असुरक्षित क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों से आग्रह किया जाता है कि उपरोक्त असुरक्षित स्थानों पर कभी भी भू-धंसान तथा आग का प्रभाव हो सकता है। लोग इन इलाकों को तत्काल खाली कर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यदि तत्काल खाली नहीं करते हैं तो किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना के लिए लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे।
 
अंगारपथरा हॉल्ट खाली करने की चेतावनी
भूमिगत आग से असुरक्षित धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को बंद करने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। लेकिन, बीसीसीएल अभी से रेल लाइन के आस-पास के क्षेत्र को खाली कराने में जुट गया है। कतरास क्षेत्र के एकेडब्ल्यूएमसी परियोजना पदाधिकारी ने अंगारपथरा हॉल्ट के आस रेलवे लाइन का दक्षिणी भाग का क्षेत्र अग्नि प्रभावी तथा भू-धंसान से ग्रसित बताते हुए खाली करने की अपील की है। कहा है-किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है। डीजीएमएस के द्वारा इस खतरनाक क्षेत्र को खाली करने के लिए निर्देश दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः हर तरफ से शहर की ओर बढ़ रही आग, कहीं इतिहास न बन जाए झरिया
यह भी पढ़ेंः अंगारों की जमीन में यहां दफन होती जिंदगियां, जानें-कब; क्या हुआ