विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व‍िवाह‍ित चालक से महंगा पड़ा प्‍यार, युवती ने द‍िया बच्‍ची को जन्‍म

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 12:34 PM (IST)

ऊना के एक गांव की युवती को एक बस के चालक से प्‍यार महंगा पड़ गया। युवती को जब पता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऊना [जेएनएन] : जिला ऊना के एक गांव की एक 22 साल की युवती से एक बस चालक द्वारा प्यार का नाटक रचकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्यार के जाल में फंसी युवती ने अब एक बच्ची को जन्म दे दिया। उसके बाद पूरे मामले से पर्दा हटा। हालांकि नवजात बच्ची की जन्म के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। बस चालक पहले से विवाहित था तथा उसकी एक बेटी भी है। लेकिन उसने उक्त युवती से इस बात को छिपाकर रखा। इस मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस ने चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें:तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी युवती, डेरे में महिला तांत्रिक करवाती थी दुष्कर्म

उक्त युवती के पिता ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी के गुमशुदा होने के संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक बस चालक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि इस चालक ने युवती से इस बात को छिपा कर रखा कि वह शादीशुदा है इसी बात का फायदा उठाकर वह युवती से दुष्कर्म को अंजाम देता रहा।

पढ़ें:बेटी इसलिए बोली, 'मेरा बाप हैवान है' पत्नी की गैरमौजूदगी में बनाता था हवस का शिकार


जिला के हरोली उपमंडल के तहत एक गांव की 22 वर्षीय युवती को बस के चालक ने पहले अपने प्रेम के जाल में फंसाया। फिर उसे शादी का झांसा दिया। युवती भी घर से गायब रही। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रपट भी लिखा दी। इस दौरान चालक युवती से दुष्कर्म भी करता रहा, जिसके चलते उक्त युवती गर्भवती हो गई जब युवती ने उससे गर्भवती होने और शादी करने के बारे में कहा तो, उसने यह कह कर मना कर दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है तथा उसको एक बेटी भी है। युवती ने गर्भधारण के दौरान आठवें माह में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में नवजात बच्ची को जन्म दिया था जिसकी पैदा होते ही मृत्यु हो गई थी।

पढ़ें: कुल्लू में दुष्कर्म के दो दोषियो को 20-20 साल का कठोर कारावास

उधर युवती के पिता ने पहले ही युवती के घर से गुमशुदा होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। अब उक्त घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस ने पेशे से चालक व्यक्ति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है यह युवती अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

पढ़ें: मनाली में विदेशी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।