विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी इसलिए बोली, 'मेरा बाप हैवान है' पत्नी की गैरमौजूदगी में बनाता था हवस का शिकार

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 08:04 AM (IST)

इंसानियत और रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पिता ने अपनी छह साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया।

News Article Hero Image

गाजियाबाद (जेएनएन)। इंसानियत और रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पिता ने अपनी छह साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। बच्ची व उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। पूरा मामला गाजियाबाद के विजय विहार इलाके का है।

कई दिनों से कर रहा था दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार छह साल की बच्ची परिजनों के साथ रहती है। बच्ची ने बताया कि उसका पिता उसे जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा है। बच्ची का पिता ई रिक्शा चलाता है। वह नशे का आदी है। रविवार रात को भी आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने इसका विरोध किया और सारी बात अपनी मां को बताई।

ममेरे 'भाई-बहन' बन गए पति-पत्नी, 20 साल बाद खुला यह ‘राज’

बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लड़के से 5 बार Rape करने वाली युवती ने उठाया ये खतरनाक कदम