Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका पहुंची छराबड़ा, मकान का किया निरीक्षण

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 17 May 2017 01:21 PM (IST)

    इससे पहले भी प्रियंका अपनी मां एवं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ गुपचुप छराबड़ा आई थी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रियंका पहुंची छराबड़ा, मकान का किया निरीक्षण

    शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रियंका वाड्रा मंगलवार को दिल्ली से छराबड़ा स्थित आशियाना देखने के लिए पहुंची है। सूचना के अनुसार वह आर्किटेक्ट के साथ छराबड़ा पहुंची और शाम को आशियाने का निरीक्षण भी किया। अभी दो दिन शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका वाड्रा ने मकान का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी प्रियंका अपनी मां एवं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ गुपचुप छराबड़ा आई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ से आर्किटेक्ट के साथ सड़क से होती हुई छराबड़ा पहुंची। छराबड़ा में वन रहे आशियाने का कार्य अंतिम स्तर पर है। रंग-रोगन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जिस दीवार को मकान के ठीक सामने लगाने के निर्देश दिए थे वह भी बना दी गई है।

    यह भी पढ़ें: मढ़ी में होंगे बर्फ के दीदार निराश नही होंगे सैनाली

    यह भी पढ़ें: जंगली जानवरों को देखने की है हसरत तो करें हिमाचल के इन नेशनल पार्को की सैर