विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवर्तन रैली में उमड़े जनसमूह से काग्रेस हतोत्साहित: धूमल

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 09:55 AM (IST)

सबका साथ-सबका विकास को आधार मानकर सभी वर्गो का समान विकास किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर करारी चोट की जा रही है।

परिवर्तन रैली में उमड़े जनसमूह से काग्रेस हतोत्साहित: धूमल
परिवर्तन रैली में उमड़े जनसमूह से काग्रेस हतोत्साहित: धूमल

राज्य ब्यूरो, शिमला। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि शिमला में हुई प्रधानमत्री नरेद्र मोदी की परिवर्तन रैली मे उमड़े जनसमूह से काग्रेस हतोत्साहित हो गई है। सलाा परिवर्तन तय देख काग्रेस के छोटे से बड़े नेता अनापशनाप ब्यानवाजी पर उतर आए है। विधानसभा चुनाव मे इसका खामियाजा काग्रेस को ही उठाना पड़ेगा।

धूमल ने यहां जारी बयान मे कहा कि काग्रेस को यह बात समझनी होगी कि प्रधानमत्री ने सरकार चलाने के तौर तरीके बदले है। सबका साथ-सबका विकास को आधार मानकर सभी वर्गो का समान विकास किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर करारी चोट की जा रही है। वही, विकास को अंतिम लक्ष्य मानकर काम हो रहे है। कोरी घोषणाओ व झूठे वादो की काग्रेसी नीति का समय बीत चुका है।

केद्रीय करो मे प्रदेश के हिस्से को 32 से 42 प्रतिशत करने की घोषणा पूर्व मे कभी नही की गई थी। मोदी सरकार ने इस कार्य को करने के बाद ही प्रदेश सरकार को पत्र द्वारा सूचित किया था जिससे प्रदेश का कर राजस्व 20 हजार 600 करोड़ से बढ़कर 40 हजार 800 करोड़ रुपये हो गया है। सस्ती हवाई सेवा की योजना 'उड़ान' से न केवल मात्र 1980 रुपये मे शिमला से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा बल्कि प्रदेश पर्यटन व्यवसाय को लाभ होगा। इस योजना का धन्यवाद करने के बजाए काग्रेसी मित्र नकारात्मक राजनीति कर प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे है।

यह भी पढ़ें: केंद्र-प्रदेश सरकार पर सीटू का हमला

यह भी पढ़ें: दो दिन बाद ही ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।