पटियाला कोर्ट में पेश हुए वीरभद्र सिंह, अगली सुनवाई 29 को
वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी अदालत में पहुंच चुके हैं। मामला लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की आय से संपत्ति से जुड़ा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा की आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। मामला लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की आय से संपत्ति से जुड़ा है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 को होगी।
विशेष जज वीरेंद्र कुमार गोयल ने आठ मई को वीरभद्र, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह तथा अन्य के खिलाफ समन जारी कर उनसे 22 मई को अदालत में पेश होने को कहा। कांग्रेस के 82 वर्षीय नेता और उनकी पत्नी के अतिरिक्त चुन्नी लाल चौहान, जोगिंदर सिंह घाल्टा, प्रेमराज, वकामुल्ला चंद्रशेखर, लवन कुमार रोच और रामप्रकाश भाटिया से भी अदालत में पेश होने को कहा गया है। पांच सौ पन्नों से अधिक के चार्जशीट आरोपपत्र में दावा किया गया है कि वीरभद्र ने केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान लगभग 10 करोड़ रपये की ऐसी संपत्ति जुटाई जो उनकी कुल आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है।
DA case: Spcl CBI Court issues notice to CBI on bail plea of all accused including HP CM Virbhadra Singh & his wife. Next hearing on May 29— ANI (@ANI_news) May 22, 2017
वीरभद्र तथा आठ अन्य के खिलाफ फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोपों में दायर अंतिम रिपोर्ट में लगभग 225 गवाहों और 442 दस्तावेजों का जिक्र है। रिपोर्ट में एलआईसी एजेंट आनंद चौहान का नाम भी आरोपी के रूप में है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
यह भी पढ़ें: निर्दलीय विधायक हमारे थे ही कब : सुक्खू
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने रोका ऊना के विकास का पहिया : धूमल