विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभी शांत नही हुआ मोदी के लिए लाई गयी कुर्सी के चोरी होने का मामला

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 May 2017 03:00 PM (IST)

एसपी शिमला को भेजी शिकायत में मांग की गई है कि पीएम के लिए रखी कुर्सी चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस इसकी जांच करे।

अभी शांत नही हुआ मोदी के लिए लाई गयी कुर्सी के चोरी होने का मामला
अभी शांत नही हुआ मोदी के लिए लाई गयी कुर्सी के चोरी होने का मामला

शिमला, जेएनएन। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के बाद उनके लिए लाई गई विशेष कुर्सी केचोरी होने का मामला शांत नहीं हुआ है। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग उठी है। 

एसपी शिमला को इस संबंध में एक पत्र लिखा गया है। प्रदेश सरकार के डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने पत्र लिखकर यह मांग की है। एसपी शिमला को भेजी शिकायत में मांग की गई है कि पीएम के लिए रिज मैदान पर बने मंच पर रखी कुर्सी चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस इसकी जांच करे। उन्होंने इस मामले में दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की है। एसपी को ई मेल से भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में पीएम की कुर्सी कैसे चोरी हो गई। पीएम के लिए लाई गई कुर्सी का चोरी होना देश व प्रदेश के लिए प्रतिष्ठा का मामला है। विनय शर्मा ने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की है।

प्रदेश सरकार के डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने उठाई मांग 

गौर हो कि 27 अप्रैल को रिज मैदान पर पीएम मोदी की रैली के दौरान पीएम जिस कुर्सी पर बैठे थे वह गायब हो गई थी। पीएम की कुर्सी गायब होने का पता तब चला जब रैली के संपन्न होने के बाद वह कुर्सी उस फर्नीचर हाउस में नहीं पहुंची, जहां से वह ली गई थी। रैली से चोरी भी वही कुर्सी हुई, जिस पर पीएम मोदी बैठे थे। बीजेपी नेताओं द्वारा लोअर बाजार के फर्नीचर हाउस से मंच के लिए 11 कुर्सियां मंगवाई गई थी। मंच पर लगी सभी कुर्सियों में से केवल वहीं कुर्सी रैली खत्म होने के बाद गायब हो गई। कुर्सी गायब होने के बाद बीजेपी नेता यह कह रहे थे कि पीएम मोदी का कोई फैन ही वह कुर्सी ले गया होगा, लेकिन बिना बताए मंच से कुर्सी का गायब होना कई तरह के सवाल खड़े करता है।

उधऱ, एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि पीएम मोदी के लिए मंच पर रखी कुर्सी के गायब होने के मामले में अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो वह इस मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि डिप्टी एडवोकट जनरल की तरफ से भेजी गई शिकायत अभी उन्हें नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा है तो भूलकर भी न जाएं धर्मशाला अस्पताल

यह भी पढ़ें: परिवर्तन रैली में उमड़े जनसमूह से काग्रेस हतोत्साहित: धूमल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।