मां भीमाकाली की शरण में पहुंचे वीरभद्र, नहीं जाएंगे दिल्ली
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल हुआ है। अब मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष दिल्ली में पेश नहीं होंगे। ...और पढ़ें

शिमला [प्रकाश भारद्वाज]: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल हुआ है। अब मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष दिल्ली में पेश नहीं होंगे। सीएम आज रामपुर के सराहन में मां भीमाकाली की शरण में पहुंच गए हैं। यहां वीरभद्र सिंह विशेष पूजा में भाग लेंगे। इसके अलावा वीरवार को सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण में ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सबसे ताकतवर नेता हूं, मुझसे डरती है भाजपा: वीरभद्र सिंह
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मां भीमाकाली के भक्त है और माना जाता है कि मां भीमाकाली की उन पर विशेष कृपा रहती है। वीरभद्र सिंह को ईडी ने 13 अप्रैल को दिल्ली बुलाया है। पहले उनका दिल्ली में जाने का कार्यक्रम था। लेकिन अब यह कार्यक्रम बदल गया है। उनका आज नगरोटा बगवां में सम्मान रैली में भाग लेने का भी कार्यक्रम था। लेकिन यह भी रद हो गया है। मंगलवार को वीरभद्र सिंह ने हालांकि यह कहा था कि ईडी ने बुलाया है, तो वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे तथा दिल्ली जाएंगे। लेकिन अब यह कार्यक्रम रद हुआ बताया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।