Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना में पारा 35 पार, गर्मी से राहत के नहीं आसार

    By Edited By:
    Updated: Wed, 12 Apr 2017 10:24 AM (IST)

    पहाड़ी राज्य हिमाचल में चार दिन की धूप के बाद गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऊना में पारा 35 पार, गर्मी से राहत के नहीं आसार

    जेएनएन, शिमला: पहाड़ी राज्य हिमाचल में चार दिन की धूप के बाद गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तीन दिन में सात डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सूर्यदेव ने अब आग उगलनी शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले एक-दो दिन में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जिससे राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर सकता है। राज्य में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। शिमला जिला में भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व सोलन में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दो दिन से लोगों को तेज धूप झेलनी पड़ी। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगवार सुबह से ही मौसम इतना गर्म था कि लोगो का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मंगलवार को प्रदेश मे अधिकतम तापमान ऊना मे 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग मे माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम

    शिमला 11.2 23.5

    सुंदरनगर 8.6 27.6

    भुंतर 7.0 27.0

    कल्पा 2.6 13.8

    धर्मशाला 10.4 23.4

    ऊना 10.5 35.2

    नाहन 15.7 26.9

    केलंग -2.5 10.4

    सोलन 15.1 30.0

    मनाली 2.6 18.8

    हमीरपुर 10.5 29.3

    मंडी 17.7 31.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें: 20 तक खिली रहेगी धूप, बढ़ेगी गर्मी