20 तक खिली रहेगी धूप, बढ़ेगी गर्मी
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश में मौसम के साफ होने के साथ ही गर्मी ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश में मौसम के साफ होने के साथ ही गर्मी ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में बदलाव आ गया था। इस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड अधिक बढ़ गई थी। सोमवार को ऊना सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंडी का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। इसमें और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं, क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 अप्रैल तक प्रदेश में धूप खिले रहने की संभावना जताई है। हालांकि 13 अप्रैल को प्रदेश में नई पश्चिमी हवाएं हिमालयन रेंज की ओर से सक्रिय होंगी, लेकिन प्रदेश में इन हवाओं का दबाव सामान्य बना रहेगा।
मौसम के साफ होते ही बागवानों की उम्मीदें भी जगने लगी हैं। भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण सेब की फ्लावरिंग में खासा असर पड़ा है। अब जबकि मौसम साफ हुआ है, फ्लावरिंग की सेटिंग होने की उम्मीद भी जगी है। ऊंचाई वाले जिन क्षेत्रों में अभी तक फूल नहीं आए थे, वहां पर मौसम के साफ होने के साथ अच्छी सेटिंग होने की उम्मीद है। लोअर बेल्ट में पूरी तरह से सेटिंग नहीं हुई है। कई क्षेत्रों में इस बार ठंड के कारण फसल पूरी तरह से प्रभावित हुई है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार जिन क्षेत्रों में अभी फ्लावरिंग हो रही है, वहां पर इसके टिकने की संभावना है। बारिश के थमने से रात के समय पाला पड़ने की कम संभावना है, इससे परागण नहीं मरेंगे।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कहां कितना तापमान:
शिमला 7.9 19.6
सुंदरनगर 7.6 27.2
भुंतर 7.4 15.7
कल्पा 1.2 14.8
धर्मशाला 10.6 25.6
ऊना 9.0 34.6
केलंग -1.7 11.9
मंडी 16.5 30.2
नाहन 14.6 27.3
पालमपुर 8.4 22.5
सोलन 8.4 24.6
मनाली 2.0 18.2
चंबा 7.9 24.9

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।