विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी के स्यांजी में निजी बस पलटी, 31 लोग घायल

By Edited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 08:55 AM (IST)

ज‍िला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के स्यांजी में विवाह समारोह से लौट रहे यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर ...और पढ़ें

मंडी के स्यांजी में निजी बस पलटी, 31 लोग घायल
मंडी के स्यांजी में निजी बस पलटी, 31 लोग घायल

जेएनएन, सुंदरनगर: ज‍िला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के स्यांजी में विवाह समारोह से लौट रहे यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में पलट गई। इससे बस में सवार 31 लोग घायल हो गए। सभी लोग चैलचौक के खारसी में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। यह हादसा गांव से करीब पांच किलोमीटर पीछे हुआ।

यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

बस में 35 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेस की मदद से सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर ने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणो की जांच कर रहा है। स्यांजी कोठी निवासी मगसरु राम की बेटी की शादी मंगलवार को चैलचौक के खारसी में हुई थी। जहां बुधवार को गांव से मगसरु राम का परिवार व रिश्तेदारो के साथ बेटी के ससुराल में धाम खाने के लिए गए हुए थे।

यह भी पढ़ें: भुंतर में 840 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

बुधवार रात करीब आठ बजे जब वह बस से वापस लौट रहे थे तो मोड़ काटते समय हटगढ़-स्यांजी मार्ग पर पलट कर सड़क से नीचे जा गिरी। देर रात तक जो घायल सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे है उनकी शिनाख्त स्यांजी कोठी निवासी सुमन (18), जमना देवी (30), रोशनी देवी (30), रीता देवी (30), लीला देवी (39), रजनी देवी (17), प्रियंका (15), मगसरु राम (44), प्रोमिला (40), बेगावती (27), साहिल (2), माया देवी (43), दिनेश (27), हसन अली (58) और दीपक (17) के रूप मे हुई है। देर रात तक घायलों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी था। एसडीएम राजीव कुमार, सुंदरनगर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजू डोगरा ने सुंदरनगर अस्पताल मे घायलो का हालचाल जाना। इसके अलावा बल्ह के एसडीएम सिद्धार्च आचार्य ने भी मौके पर पहुंच घायलो को रती और सुंदरनगर अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें: उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर

एडीएम विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि बस हादसे मे 31 लोग घायल हुए है। इसमे 16 लोग नागरिक अस्पताल रलाी व 15 लोग सिविल अस्पताल सुंदरनगर मे दाखिल है। रलाी अस्पताल से एक घायल की हालत गंभीर होने पर जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।

ह‍िमाचल प्रदेश की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।