विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भुंतर में 840 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 01:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कुल्लू : जिला कुल्लू के भुंतर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक से 840 ग्राम

भुंतर में 840 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
भुंतर में 840 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुल्लू : जिला कुल्लू के भुंतर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक से 840 ग्राम चरस बरामद की है। भुंतर थाने की पुलिस मंगलवार रात शियाबिहाल क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पनारसा की तरफ से आए एक व्यक्ति की जांच की तो पैकेट में छिपाकर रखी 840 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।