विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 01:01 AM (IST)

संवाद सूत्र, साच : चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक

उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर
उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर

संवाद सूत्र, साच : चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। घायलों की पहचान विपुल कुमार (22) निवासी गांव व डाकघर चनेड तथा छैल ¨सह (17) पुत्र जसवंत निवासी गांव सरू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विपुल कुमार बाइक पर चंबा की तरफ आ रहा था, जबकि छैल ¨सह पठानकेट की तरफ जा रहा था। उदयपुर के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। राहगीरों व वाहन चालकों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया और इनके बयान दर्ज किए। घटना के दौरान काफी समय तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दुर्घटना में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। डीएसपी वीर बहादुर ¨सह ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।