Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी से मिली राहत, तूफान से भारी नुकसान

    रविवार को धर्मशाला का अधिकतम पारा 27.8, जबकि न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

    By Babita KashyapEdited By: Updated: Mon, 22 May 2017 04:54 PM (IST)
    गर्मी से मिली राहत, तूफान से भारी नुकसान

    धर्मशाला, संवाद सहयोगी। मई माह में बारिश पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी गर्मी से राहत लाई है, लेकिन दूसरी ओर तूफान ने बागवानो की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को धौलाधार की पहाडिय़ों में हल्के हिमपात व मैदानों में बारिश से धर्मशाला शहर का पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम पारे में भी गिरावट की संभावना है। रविवार को धर्मशाला का अधिकतम पारा 27.8, जबकि न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह बारिश गर्मी से राहत लाई है लेकिन तूफान के कारण फलों की फसल को नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्यान विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक अब तक 30 फीसद आम की फसल को नुकसान पहुंच चुका है। अगर ऐसे ही आगे भी तूफान चला तो यह नुकसान 50 फीसद से ज्यादा पहुंच जाएगा।

    इस बार आम की फसल का ऑफ ईयर है। पहले ही तूफान के कारण 30 फीसद नुकसान फसल को हो चुका है। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो यह नुकसान और बढ़ेगा।

    -डॉ. शशि शर्मा, उपनिदेशक उद्यान विभाग कांगड़ा

    धर्मशाला में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पहाड़ो पर हल्के हिमपात से शहर का अधिकतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    -वीरेंद्र शर्मा, प्रभारी मौसम विभाग

    यह भी पढ़ें: छात्राओं ने बैग व छातों से निकाली थी तलवारें

    यह भी पढ़ें: मेन लाइन से कनेक्शन लेने वालों पर सख्त हुई सरकार