Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पाइनल कॉर्ड का जख्म ठीक करने में कारगर बैक्टीरिया

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2016 10:50 AM (IST)

    बैक्टीरिया इंसानों के शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

    स्पाइनल कॉर्ड (रीढ़ की हड्डी) में किसी भी तरह का जख्म बहुत खतरनाक होता है। इससे उबरना भी मुश्किल होता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इस तरह के जख्म से निपटने का नया तरीका ढूंढ़ने का दावा किया है। उनके मुताबिक आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) स्पाइनल कॉर्ड के जख्म से जूझ रहे लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशेषज्ञों ने बताया कि ये बैक्टीरिया इंसानों के शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी में आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया में जबरदस्त बदलाव आता है। इससे असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है। इसे डायजबायोसिस कहते हैं।

    पढ़ेें- लड़के में हैं अगर ये गुण तो बस कर दीजिये रिश्ता पक्का

    पढ़ें- आखिर क्यों नही होता किसी होटल में कमरा नं. 420