Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलाद खाते समय रखें इन बातों का खयाल, वरना हो जाएंगे मोटापे के शिकार

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2016 11:10 AM (IST)

    अगर आप यह ध्यान नहीं देंगे कि सलाद में क्या-क्या शामिल है तो निश्चित रूप से कैलोरी इनटेक बढ़ा लेंगे, जिसका नतीजा मोटापा है।

    आप अगर यह सोचते हैं कि सिर्फ सलाद खाकर आप वजन कम कर लेंगे तो बड़ी गलतफहमी में हैं। जान लीजिए कि सलाद भी आपको मोटा कर सकते हैं। अगर आप यह ध्यान नहीं देंगे कि सलाद में क्या-क्या शामिल है तो निश्चित रूप से कैलोरी इनटेक बढ़ा लेंगे, जिसका नतीजा मोटापा है। सलाद के मामले में ये बातें ध्यान रहें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सजावट से सावधान

    खूब रंग-बिरंगे सलाद किसे पसंद नहीं आते हैं। उन्हें सुंदर दिखाने की कोशिश में हम वो चीजें भी इसमें शामिल कर लेते हैं जो फैटी होती हैं। स्वाद के चक्कर में भी ऐसा हो जाता है। कोशिश रहे कि हरा सलाद... हरा ही बना रहे। एक कोशिश यह भी कर सकते हैं कि सलाद ऑर्डर करते वक्त उसकी ड्रेसिंग को अलग मंगवाएं। यह भी ध्यान रहे कि इसका बेस ऑलिव ही रहे।

    चीज से बचें

    चीज का चक्कर भी नुकसानदायक हो सकता है। सलाद में तो इसका उपयोग कम से कम करें। मोजरेला नहीं भी शामिल करेंगे तो चलेगा। जैसे कि सबको पता ही है चीज में हाई कैलोरीज और फैट होते हैं तो मेयोनीज चीज भी सलाद में फायदे का सौदा नहीं है।

    ड्राय फ्रूट्स

    इसमें कोई शक नहीं कि ड्राय फ्रूट्स से सलाद का स्वाद बढ़ जाएगा लेकिन इसके भी अपने नुकसान हैैं। इनके इनटेक से शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ जाता है।

    पढ़ें- आखिर क्यों यहां शादी के समय लिये जाते हैं ऐसे फेरे?

    स्टार्ची सब्जियां

    हममें से ज्यादातर को सलाद में मटर और कॉर्न पसंद होता है लेकिन ऐसे दीवानों के लिए बुरी खबर है। जानकारों का कहना है कि अगर इन्हें सलाद में शामिल करते हैं तो कैलोरी इनटेक एक हद तक बढ़ जाता है।

    पढ़ें- दुनिया के ये 6 लोग मजाक-मजाक में हो गये मालामाल