पति ने छोड़ा तो ससुराल पहुंची युवती गेट फांदकर घर में घुसी, फिर हुआ ऐसा तमाशा
यमुनानगर में प्रेम विवाह करने के बाद छोड़कर भागे पति के घर पहुंच कर एक युवती ने भारी हंगामा किया। ससुराल वालों ने गेट बंद कर लिया तो वह उसे फांदकर अंदर घुस आई।
जेएनएन, यमुनानगर। यहां की कृष्ण कोलाेनी में रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ की एक युवती प्रेम विवाह करने के बाद भागे पति के घर पहुंच गई। ससुराल वालों ने उसे स्वीकार करने और घर में आने देने से मना कर दिया। युवती ने भी हार नहीं मानी अौर घर का ऊंचे गेट को फांदकर अंदर घुस गई। इसके बाद वहां हंगामा हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस काे पहुंचना पड़ा। युवती वहां जमी हुई है और पुलिस के हस्तक्षेप से उसे फिलहाल वहां रहने देने के लिए ससुराल वाले तैयार हो गए हैं।
युवती का कहना है कि उसका यहां के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली आैर इसे उनके परिवारों ने भी मंजूर किया। शादी के तीन माह बाद पति उसे छोड़ कर भाग गया। उसने पति आैर ससुराल वालों से कई बार संपर्क करने की काेशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी तो उसे मजबूर होकर यहां आना पड़ा।
गेट फांदकर घर में घुसती युवती।
पढ़ें : रात को फैक्टरी में सोई थी महिला मैनेजर, अचानक चार लोग आए और फिर...
बताया जाता है युवती बीती रात यहां पहुंची, लेकिन ससुरालवालों ने गेट नहीं खोला। वह कई घंटे तक आवाज देती रही, लेकिन जब सुसराल वालों ने गेट नहीं खोला तो युवती मेन गेट दीवार फांदकर घर के अंदर चली गई। इसके बाद वहां हंगामा हो गया आैर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
पढ़ें : रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर
कालोनी में कई घंटे पुलिस के सामने ही यह हाइटेक ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने विवाहिता को सुसराल में ही ठहरा दिया और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मौके पर ही तैनात रहे। उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी शिखा ने बताया कि वह शहर के एक कालेज की छात्रा थी और उसकी शादी हाे चुकी थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती यमुनानगर की कृष्णा कालोनी निवासी कर्ण नामक युवक से हो गई।
पढ़ें : मां कैसे हो गई इतना कठोर, पति से हुआ झगड़ा तो मासूम बेटियों के साथ किया ऐसा...
शिखा के मुताबिक वह अपने पति से तलाक लेने के बाद कर्ण के साथ ही आकर रहने लगी। कुछ समय तक सब कुछ ठीकठाक चलता रहा लेकिन बाद में कर्ण ने शिखा को छोड़ने का मन बना लिया और उसे छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद शिखा ने इस मामले में कर्ण के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी।
घर के अंदर पुलिस के समक्ष अपनी बात रखती युवती।
थाने में शिकायत देते ही कर्ण ने शिखा के साथ शादी करने की बात कही और इस बीच कर्ण के परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के तीन माह बाद कर्ण उसे छोड़ कर फिर से अपने परिवार वालों के साथ आकर रहने लग गया। परिवार वालों ने कर्ण को बेदखल कर दिया। शिखा ने कहा कि अपनी शादी के हर कागजात उसके पास मौजूद हैं।
पढ़ें : बेटी ने मां को बहाने से भेजा बाजार, फिर ...
शिखा ने बताया कि पति के रवैये से तंग आकर शिखा अपनी ससुराल पहुंची, लेकिन इस दौरान गेट अंदर से बंद था। गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ससुरालियों ने गेट नहीं खोला। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। बार -बार हने पर भी ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला तो विवाहिता इसे फांद कर घर के अंदर दाखिल हो गई।
पढ़ें : अनूठी पहल : सम्मान दिलाएगा 'सेल्फी विद माई शौचालय'
इसके बाद वहां हंगामा हो गया। ससुराल वालों ने उसका सामान घर के बाहर फेंकना शुरू कर दिया लेकिन युवती टस से मस नही हुई। वह घर के अंदर ही जमकर बैठ गई। आरोप है कि इस दौरान उससे हाथापाई भी हुई, लेकिन शिखा किसी सूरत में अपने ससुराल से बाहर नहीं जाने पर अड़ी थी।
फोटो गैलरी : पति छोड़ कर भागा तो युवती ने ससुराल पहुंच किया हंगामा, देखें तस्वीरें
ससुराल वालों के बार बार मना करने के बावजूद वह बाहर नहीं आई ऐसे में ससुराल पक्ष ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। महिला पुलिस और थाना फर्कपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने बेटे को बेदखल किए जाने की बात कही और शिखा को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। शिखा ने अपनी शादी के सारे कागजात पुलिस को दिखाए। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप युवती को सुसराल में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।