विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच युवकों की शर्मनाक करतूत से आहत महिला ने दे दी जान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 25 Sep 2016 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 08:24 PM (IST)

सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार कलानौर के गांव की एक महिला ने खुदकुशी कर ली। इससे हड़कंप मच गया है। उससे पांच युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया था।

News Article Hero Image

रोहतक, [वेब डेस्क]। पांच युवकाें द्वारा सामूहिक दुष्कर्म से शर्मसार एक महिला ने रविवार को आत्महत्या कर ली। उसने घर में ही फांसी लगा ली। महिला घर में अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकली तो सास ने आवाज दी। इसके बाद उसने पड़ोसियाें को बुलाया और सभा ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटकती मिली।

घटना कलानौर क्षेत्र के गांव कटेसरा की है। इससे हड़कंप मच गया हैमहिला का शुक्रवार की देर रात कार सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया था। शनिवार सुबह वह को बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिली थी। युवकों ने दुष्कर्म के बाद महिला को पिलाना रोड पर फेंक दिया था।

पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुकदमे में गांव के सुनील को नामजद कराया था, जबकि चार अज्ञात हैं। शनिवार की देर रात महिला अपने कमरे में सोयी हुई थी। सुबह परिजनों ने देखा तो वह फांसी पर लटकी मिली हैं। पुलिस गाँव में पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं।

पढ़ें : युवती को ब्यूटी पार्लर से बुलाकर ले गया दोस्त, फिर की दिल दहला देनेे वाली दरिंदगी

महिला गांव कटेसरा के समीप महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला को तुरंत कलानौर के पीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला का बयान लेने अस्पताल पहुंच गई, लेकिन उसके बेहाश होने के कारण मामले मे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में उसे रोहतक के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें : छात्रा बोली- प्रोफेसर कहता था अकेले साथ कहीं बाहर चलो, MDU में मचा हंगामा

पुलिस कार्रवाई व एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस समय महिला ने फांसी लगाई, उस समय उसके घर में केवल उसकी सास थी। पति खेत पर गया हुआ था। महिला का शुक्रवार की देर रात साढ़े नौ बजे कार सवार पांच युवकों ने अपहरण किया था। वे उसे खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

महिला के पति ने बताया कि इस दौरान वह बेहाश हो गई तो वे लोग उसे सड़क के किनारे डाल कर फरार हो गए। पति ने बताया कि महिला के अनुसार, चारों युवकाें में से गांव का ही सुनील नामक युवक था, बाकि को वह नहीं पहचानती है। महिला को इसके बाद रोहतक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला का शनिवार को पूरे दिन सिविल अस्पताल में उपचार चला। शनिवार की देर रात ही करीब साढ़े 12 बजे उसे गांव ले जाया गया। गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण अनुसार, महिला सुबह छह बजे उठी और घर की सफाई आदि की। इसके बाद वह आठ बजे अपने कमरे में चली गई और उसका पति खेत चला गया।

घर में महिला के अलावा उसकी सास ही रह गई। कमरे में जाने के बाद काफी देर तक सास ने बहू की आवाज नहीं सुनी तो उसने आवाज लगाई, लेकिन बहू ने कोई जवाब नहीं दिया। इसका बाद सास ने दरवाजा खटखटाया, इसका भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सास ने पड़ोसियों के सूचना दी। पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो तब भी महिला ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया।

जांच के लिए पहुंची पुलिस।

इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की में से देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस नक कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस टीम ने परिवार के लोगों से भी काफी देर तक पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इस तरह से हुई थी महिला के साथ वारदात

शुक्रवार की रात में महिला घर पर सोयी हुई थी। साढ़े नौ बजे महिला शौच के लिए उठी। वह शौच करने के लिए बाहर गई तो उसी समय उसका कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी पूरी रात उसे कार में घूमाते रहे। उन्होंने खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह आठ बजे वे उसे बेहोशी की हालत में पिलाना रोड पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद गांव पिलाना निवासी डॉक्टर दीपक ने महिला को देखा और पुलिस और एक पूर्व सरपंच को सूचना दी।