Move to Jagran APP

बलूच महिला प्रोफेसर ने कहा- हमें दरिंदगी से बचाओ, पा‍क दुनिया के लिए कैंसर

बलूचिस्‍तान की प्रोफेसर नायला बलूच ने शनिवार को कैथल में वहां के लोगों का दर्द की परतें खोलीा उन्‍होेंने कहा कि पाक की दरिंदगी से बलूच लोगों को बचाने के लिए भारत आगे आए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 15 Oct 2016 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2016 11:14 AM (IST)
बलूच महिला प्रोफेसर ने कहा- हमें दरिंदगी से बचाओ, पा‍क दुनिया के लिए कैंसर

कैथल, [पंकज आत्रेय]। बलूचिस्तान की प्रोफेसर नायला बलूच का शनिवार का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचार को इंसानियत के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए नासूर और कैंसर बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण से बलूच लोगों में उम्मीद की किरण और आजादी का जज्बा जागा है। भारत बलूचिस्तान को पाकिस्तान के अत्याचार से मुक्त कराए।

loksabha election banner

पाकिस्तान के अत्याचार झेल रहे बलूचिस्तान के लोगों के दर्द की परतें खोलीं

वहां के लाेगों के दर्द की दास्तां सुनाते-सुनाते वह बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वहां की हालत देखकर भारत खामोश नहीं रह सकता। उसे वहां के लाेगों को बचाने के लिए कदम उठाना चाहिए। बलूच लाेगों खासकर महिलाआें के साथ वहां पाकिस्तानी सेना अौर पुलिस जो कर रही है, वह दिल दहला देती है।

फोटो गैलरी : बलूच महिला प्रोफेसर ने सुनाई पाक की दरिंदगी की दास्तां, देखें तस्वीरें

प्रोफेसर नायला बलूच फिलहाल कनाडा में रह रही हैं और यहां अारएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार से मुलाकात करने आई हैं। प्रो. नायला कई घंटों की खामोशी के बाद बोलीं तो उन्होंने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्व में बलूचिस्तान की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस की राह पर निकली हैं। उन्होंने खुद को बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के जुल्मों की चलती-फिरती दास्तां बताया। प्रोफेसर नायला बलूच ने एक के बाद एक करीब सात दशकों के दर्द को व्यक्त करते करते उनकी आखें भर आईं।

उन्होेंने भारत में चल रहे तीन तलाक और पर्सनल लॉ के मसले को छोटा बताते हुए कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बलूचिस्तान हाेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान पर हो रहे अत्याचारों के लिए भारत को भी कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे छोड़कर बलूच महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म को देखो। यह कहना आसान है कि हम वहां के मसले से नहीं जुड़ सकते, लेकिन अगर जुड़े तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा मुल्क होगा।

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के साथ प्रो. नायला बलूच।


उन्होंने कहा कि बंटवारे के वक्त से ही बलूचिस्तान के लोग आजादी के लिए भारत से मदद मांगता रहा है। यहां आज तक ऐसी सियासी मजबूती नहीं आई कि पाकिस्तान से उनके मुल्क को आजाद करा सके। 70 साल के बाद नरेंद्र मोदी के रूप में किसी प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान को उम्मीद की किरण दिखाई है। उनके 15 अगस्त के भाषण के बाद वहां जश्न मनाए गए।

पढ़ें : कुरुक्षेत्र विवि ने शोध चोरी मामले में प्रोफेसर को दी जबरन सेवानिवृत्ति

उन्होंने पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना हो दुनिया का सबसे बड़ा धोखेबाज नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने बलूचिस्तान को भरोसा दिलाया था कि वे साइमन कमीशन में उसका केस लड़ेंगे। फीस के तौर पर उन्हें सोने से और उनकी बेटी फातिमा को चांदी से तोला गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने ही मुल्क हिंदुस्तान से गद्दारी करके पाकिस्तान खड़ा कर दिया। आज पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए नासूर और कैंसर बन चुका है। वह बलूचियों और बंगालियों का गद्दार है।

दस साल में 30 हजार लोग गायब

उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में दस साल के अरसे में 30 हजार से ज्यादा बच्चे, महिलाएं और पुरुष गायब हो चुके हैं। जहां-जहां पाकिस्तानी पुलिस की चौकियां बनती गई, अपराध और जुल्म बढ़ते गए। मिलिट्री आॅपरेशन के नाम पर लाखों का कत्लेआम किया जा चुका है। बलूचिस्तान तो तब भी आजाद था, जब हिंदुस्तान पर अंग्रेजों की हुकूमत थी, लेकिन आज पाकिस्तान की गुलामी झेल रहा है।

पाक ने ओसामा को छिपाने और मरवाने दोनों के पैसे लिये

उन्होंने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान का उद्योग बन चुका है। उसने ओसामा बिन लादेन को छिपाने के भी पैसा लिये और अमेरिका से उसे मरवाने के भी। बेरोजगारों को नशीली दवाइयां खिलाकर मदरसों में आत्मघाती दस्तों में तब्दील किया जाता है। पाकिस्तान का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है। लाखों महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए। इसी ने 30 लाख बंगाली मुस्लिमों, 40 लाख अफगानी मुस्लिम और फिलिस्तीन में कत्लेआम के लिए सेना भेजी।

पढ़ें : अभी से हो जाएं तैयार, इस बार ठंड और धुंध करेगी अधिक परेशान

कहा, आप खुशनसीब हैं कि हिंदुस्तान में हैं

उन्होंने हिंदुस्तान को दुनिया का स्वर्ग बताया। वह बोली, 'आप खुशनसीब हैं कि हिंदुस्तान में हैं। मसले हर घर में होते हैं। अपनी मिट्टी पर फख्र करो। अपना मजहब रखो किसने मना किया है, लेकिन छोटे-छोटे मसलों पर अपनी मिट्टी से अलग मत होना। आपके चारों ओर की दुनिया आपकी ओर देख रही है। हमारी महिलाओं को पाक सेना की जिल्लत से बचाओ। मैं भारत से मदद मांगने आई हूं।'

भारत को मध्य एशिया से जोड़े देंगे

प्रो. नायला ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा भिखारी है। अगर दुनिया उससे अपना हाथ खींच लेती है तो उसकी इतनी औकात नहीं है कि वह अपनी सेना को एक हफ्ते तक रोटी खिला सके। इसके विपरीत भारत बिजनेस में बहुत अच्छा कर रहा है।

उन्होंने कहा, ' हमारी मदद करना भारत के लिए घाटे का सौदा नहीं है। अगर पाकिस्तान से हमें आजाद कराता है तो हम हिंदुस्तान को सीधे मध्य एशिया से जोड़ने का रास्ता बनाकर देंगे। वहां हिफाजत की जिम्मेदारी बलूचिस्तान की होगी। आने वाले समय में भारत को एनर्जी कॉरिडोर के लिए बलूचिस्तान के रास्ते की ही जरूरत पड़ेगी।

' पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ा सबक देने की जरूरत '

प्रो. नायला ने कहा कि पहली बार भारत की ओर से पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए जवाब दिया गया है। हालांकि यह कमजोर जवाब है। पाकिस्तान को तीनों तरफ से जवाब देने की जरूरत है। एक बार फिर 1971 से भी बड़ा हमला करने की जरूरत है। पाकिस्तान को अलग-थलग करके ही मारा जा सकता है। बाद में सिर्फ चीन उसके साथ खड़ा रहेगा, उसे उसके सामान का बहिष्कार करके हटाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.