Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फांसी पर लटका मिला मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी, हत्या का आरोप

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 16 Sep 2017 04:07 PM (IST)

    शाहबाद गांव निवासी रॉबिन नागर के खिलाफ 13 सितंबर को तिगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक लड़की ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    फांसी पर लटका मिला मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी, हत्या का आरोप

    फरीदाबाद [जेएनएन]। मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी बृहस्पतिवार को फांसी पर लटका पाया गया। रॉबिन नाम के इस युवक का शव नचौली गांव के पास एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के भाई ने इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ हत्या करने और सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए थाना भुपानी में मामला दर्ज कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहबाद गांव निवासी रॉबिन नागर के खिलाफ 13 सितंबर को तिगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक लड़की ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। लड़की ने अपने बयान में कहा था कि 13 अगस्त की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मौसेरा भाई रॉबिन नागर घर पर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही थी।

    इधर बृहस्पतिवार की शाम लोगों ने आरोपी रॉबिन का शव शाहबाद के पास नचौली गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता देखा। लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। रॉबिन के भाई नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में रॉबिन की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की बात कही। नितिन के बयान पर थाना भुपानी पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या करने व सबूत खुर्द बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा उसे वारिसों को सौंप दिया।

    आत्महत्या का मामला 

    मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रॉबिन की हत्या करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होने पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी। अगर कोई सबूत न मिले, तो जिनके खिलाफ हत्या की धाराएं लगी हैं, वो हटा दी जाएंगी। 

    यह भी पढ़ें: चेकिंग देखते ही बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग, पुलिस अधिकारी घायल, 2 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: BSP नेता दीपक भारद्वाज की हत्या का मुख्य अभियुक्त प्रतिभानंद गिरफ्तार