पति, ससुर और देवर करते थे महिला से अप्राकृतिक कृत्य, फिर हुआ ये
एक युवती ने अारोप लगाया है कि दहेज की मांंग पूरी न होने पर पति, देवर और ममेरा ससुर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स कर रहे थे। उसने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
अंबाला, [वेब डेस्क]। यहां एक विवाहिता से पति, देवर आैर ससुर की मर्जी से दुष्कर्म कर रहे थे। वे उससे अप्राकृतिक सेक्स भी करते थे। उसका आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति उससे अप्राकृतिक कृत्य करता था और बाद में देवर व ससुर भी उसे हवस का शिकार बनाने लगे।
विवाहिता अंबाला जिले के गणेशपुर गांव की है और उसकी शादी यमुनानगर के गुरदीप सिंह नामक युवक से हुई है। युवती ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वे उससे मारपीट करते थे और प्रताडि़त करते रहते थे।
पढ़ें : पति ने महिला को प्रेमी से मिलने से रोका तो उसने किया यह काम
युवती ने शिकायत में कहा कि पति उससे शादी के बाद से ही अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। इव मना करती थी तो उससे मारपीट करता था। इसे भी वह सह गई। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। एक-दो बार तो उसके मायके वालों ने उनकी मांग पूरी कर दी, लेकिन इसके बाद भी उनका अत्याचार बंद नहीं हुआ।
पढ़ें : नशे में धुत छात्रा ने पांच वाहनों को ठोंका, फिर बनाई गैंगरेप से बचने की झूठी कहानी
युवती का आराेप है कि कुछ दिनों के बाद देवर मनजीत ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पति ने भी इसमें उसका साथ दिया। पति के साथ देवर भी उससे अप्राकृतिक सेक्स करने लगा। उसने इसका विरोध किया और मिन्नतें भी कीं, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।
पढ़ें : चंडीगढ़ में भी बुलंदशहर जैसा कांड, छह नाबालिग लड़कों ने किशोरी से किया गैंगरेप
युवती ने कहा है कि हद तो तब हो गई जब उसके ममरे ससुर यानि पति के मामा ने भी उससे दुष्कर्म और अप्राकृतिक सेक्स किया। इसमें पति ने भी उनका साथ दिया। इसका बाद युवती भाग कर अपने मायके आ गई। इसके बाद उसने अंबाला के महिला थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
इसके बाद युवती के परिजनों ने यहां की एक संस्था ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन से संपर्क किया। इसके प्रधान विकास बंसल व मीडिया इंचार्ज आनंद पंवार ने पीड़िता के साथ महिला थाना इंचार्ज से मुलाकात की। इसके सबद पुलिस युवती की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज की। बाद में मामले की जांच यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।