Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने महिला को प्रेमी से मिलने से रोका तो उसने किया यह काम

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2016 08:53 AM (IST)

    महिला को उसके पति ने प्रेमी से मिलने से रोका तो उसने उसकी जमकर पिटाई करवा दी। उसने प्रेमी और दो अन्‍य व्‍यक्तियों के साथ पति की जमकर धुनाई कर दी।

    बठिंडा, [वेब डेस्क]। शहर में एक महिला के प्रेमी और उसके पति के बीच विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। इस महिला के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। पति को पता चला तो उसने इस पर एतराज जताया और पत्नी को इससे बाज आने को कहा। लेकिन, पत्नी ने इससे साफ मना कर दिया अौर इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में पति ने सोचा नहीं था। पति द्वारा बार-बार टोकाटोकी से चिढ़ कर महिला ने प्रेमी से उसकी जमकर पिटाई करा दी। घायल और आहत पति ने पूरे मामले की शिकायत अब पुलिस से की है।

    थाना दयालपुरा पुलिस ने महिला आैर प्रेमी व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शहर के भगता क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ घर में घुस कर बुरी तरह पिटाई की है। उसकी पत्नी ने भी इसमें साथ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : फिल्मी अंदाज में युवक ने रचाई तीन शादियां, तीसरी पत्नी को पता चला तो हुआ ये

    जानकारी के अनुसार, भगता क्षेत्र में रहनेवाली एक विवाहित महिला का एक व्यक्ति से अवैध संबंध स्थापित हो गए। पहले तो दोनों की प्रेमलीला ढकी-छिपी रही, लेकिन बाद में वे खुलकर मिलने लगे। इस बारे में महिला के पति को भी पता चल गया। उसने इस पर महिला से आपत्ति जताई और समझाया-बुझाया।

    पढ़ें : 'फेसबुक से खोई गर्लफ्रेंड मिल जाती है तो टैंक क्यों नहीं?'

    कई बार समझाने के बाद भी महिला इससे बाज नहीं आई और प्रेमी से उसका मिलना-जुलना जारी रहा। पति ने इस अवैध संबंध पर बार-बार आपत्ति जताई। इससे महिला परेशान हो गई और उसने पति का सबक सिखाने का फैसला किया। इसके बाद उसने प्रेमी से इस बारे शिकायत की और पति का सबक सिखाने को कहा।

    पढ़ें : चंडीगढ़ में रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड की पीट-पीट कर हत्या

    इसके बाद पिछले दिन महिला का प्रेमी उसके घर में दो साथियों के साथ घुस आया। उसने पहले तो महिला के पति के साथ गाली गलौज की और इसके बाद उसे जमकर पीटा। महिला ने भी इससे में पूरा साथ दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner