Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकाशगंगा में खोजा विशालकाय ब्लैकहोल

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2016 10:02 AM (IST)

    पृथ्वी से तकरीबन एक अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित आकाशगंगा में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने विशालकाय ब्लैकहोल का पता लगाया है।

    बोस्टन। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने विशालकाय ब्लैकहोल का पता लगाया है। यह पृथ्वी से तकरीबन एक अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित आकाशगंगा में है। इसमें ठंडे गैस के बादल समूहों को समाते हुए भी देखा गया है।

    अमेरिकी शोधकर्ताओं ने चिली के टेलीस्कोप अल्मा से इस ब्लैकहोल का पता लगाया। वैज्ञानिकों ने बताया कि ठंडे गैस के बादलों के समूह करीब 355 किमी प्रति सेकेंड की गति से इस ब्लैकहोल की ओर जा रहे हैं। बादल इससे महज 150 प्रकाश वर्ष दूर हैं। इसका आकार अथाह कुएं की तरह है। यह पहला मौका है जब ठंडे गैस के बादल को ब्लैकहोल में जाने की प्रक्रिया को देखा गया। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रोफेसर माइकल मैकडोनाल्ड ने बताया कि ब्लैकहोल के चारों ओर गर्म गैस का घेरा होने की बात कही जाती रही है, जिसमें गैस आसानी से समा जाती है। लेकिन, ताजा शोध से यह बात गलत साबित हुई है। वास्तव में यह प्रक्रिया बेहद अव्यवस्थित तरीके से होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीस साल के भीतर रोबोट बना देंगे आधी आबादी को बेरोजगार

    दस साल बिना खाए जीवित रह सकता है 'बेबी ड्रैगन'