विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्किन कैंसर के इलाज में होगा टैटू इंक का इस्तेमाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 04:25 PM (IST)

नैनो पार्टिकल वाली इंक प्रकाश पड़ते ही चमकने लगती है जिसके चलते उसके नीचे की स्किन छिप जाती है।

News Article Hero Image

टैटू के बढ़ते फैशन के बीच वैज्ञानिकों ने ऐसी टैटू इंक तैयार करने में सफलता प्राप्त की है जिससे स्किन कैंसर के इलाज में भी मदद मिलेगी। स्किन कैंसर के शिकार लोगों के इलाज में डॉक्टर भविष्य में टैटू के इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं। इससे पीडि़त के शरीर पर पड़ने वाले दागों को छिपाया जा सकेगा।

नैनो पार्टिकल वाली इंक प्रकाश पड़ते ही चमकने लगती है जिसके चलते उसके नीचे की स्किन छिप जाती है। अमेरिका की कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि नॉन मैलानोमा स्किन कैंसर में इंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें कलर के लिए कार्बन ग्रेफाइट, इंडिया इंक या फ्लूरोसेंट डाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये रंग स्थायी रूप से स्किन का रंग बदल देते हैं। अगर बाद में कोई इन्हें हटवाना चाहे तो उसे सर्जरी का सहारा ही लेना होगा।

एजेंसी

यह भी पढ़ें- इबोला से मुकाबले के लिए वैक्सीन तैयार

ब्रह्मांंड में मिला आकाशगंगाओं का विशाल समूह