Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: प्रियंका जग्गा पर भारी पड़ेगी स्विमिंग पूल की मस्ती!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2016 06:57 PM (IST)

    लोपा यह सब सिर्फ़ मस्ती के लिए करना चाहती है, लेकिन प्रियंका को यह बात बुरी लग जाती है। उसे लगता है कि लोपा जानबूझकर उसे धक्का देने की कोशिश कर रही है।

    मुंबई। बिग बॉस के घर में काफी लड़ाई चल रही है। इन दिनों इसमें नया नाम प्रियंका जग्गा और मनवीर का भी जुड़ गया है। बिग बॉस के आज के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि कैसे ये दोनों आपस में भिड़ते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोपा और नितिभा प्लान करते हैं कि स्वीमिंग पूल में रिलेक्स करने जायेंगे। लोपा वहां प्रियंका को देखती हैं तो वह प्लान बनाती है कि वह लोपा को वहां बुलायेगी और पूल में धक्का दे देगी। लोपा यह सब सिर्फ़ मस्ती के लिए करना चाहती है, लेकिन प्रियंका को यह बात बुरी लग जाती है। उसे लगता है कि लोपा जानबूझकर उसे धक्का देने की कोशिश कर रही है। वह कहती हैं कि उसकी वजह से उसके पैर में स्क्रैच आ गये हैं और वो लोपा और नीतिभा को बदतमीज़ कहकर पुकारने लगती है। फिर इसके बाद प्रियंका की भिड़ंत मनवीर से हो जाती है।

    देखिए कैलेंडर गर्ल बनकर कैसे इतरा रही हैं गोपी बहू

    दरअसल, मनवीर को एक टास्क दिया जाता है। उस वक्त उन्हें पता नहीं होता है, कि फ्लोर काफी स्लिपरी हो चुका है, जबकि उन्हें घर वालों ने जूते पहनने को कहा था। मनवीर किसी की बात नहीं सुनते और अचानक वह फ्लोर पर फिसल जाते हैं। इससे उनके सिर में काफी चोट लग जाती है।