विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कॉमेडी नाइट्स' नहीं होगा बंद, पर ये ले लेंगे कपिल शर्मा की जगह

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2015 07:45 AM (IST)

हाल ही में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो के बंद होने की खबर सामने आई थी, मगर अब चर्चा है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आई थी कि कपिल शर्मा का पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद होने जा रहा है। इस खबर से उनके फैंस में निराशा भी छा गई थी। मगर अब ये खबर सामने आई है कि यह शो बंद नहीं होगा। मगर कपिल शर्मा की जगह कोई और इसे होस्ट करता नजर आएगा।

रश्मि देसाई के पति इस मॉडल के लिए दे रहे थे उन्हें धोखा!

जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कपिल शर्मा को जो रिप्लेस कर रहे हैं, वो भी एक जबरदस्त कॉमेडियन हैं। बात कर रहे हैं कृष्णा अभिषेक की, जो इन दिनों कलर्स के ही एक और शो 'कॉमेडी नाट्स बचाओ' दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस शो की वजह से ही कपिल शर्मा चैनल वालों से काफी नाराज हैं। दरअसल, दोनों ही शो के नाम के साथ-साथ फॉर्मेट में भी काफी समानता है।

कपिल शर्मा और उनकी टीम को लग रहा है कि चैनल वाले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को साइडलाइन कर रहे हैं और इसकी बजाय 'काॅमेडी नाइट्स बचाओ' को बहुत तेजी से प्रमोट कर रहे हैं। यह शो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने भी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के बंद होने की पुष्टि की थी। खैर, अब ये शो भले ही बंद ना हो, मगर कपिल शर्मा के फैंस जरूर उन्हें मिस करेंगे।

बैचलर पार्टी के लिए राजस्थान गईं दीपिका पहुंचीं मंदिर में