विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ तीन दिन में 'प्रेम रतन धन पायो' ने कमा लिए इतने करोड़

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 15 Nov 2015 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 04:01 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो महज 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो महज 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली सलमान की ये 9वीं फिल्म बन गई है।

जेम्स बॉन्ड की 'स्पेक्टर' के साथ रिलीज होगा 'वजीर' का ट्रेलर

शनिवार को फिल्म ने 30.07 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने कल तक 101 व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सलमान की ये 9वीं फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है।

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने करीब दो दशक के बाद साथ काम किया। बड़जात्या एक बार फिर अपने ही अंदाज में दर्शकों के लिए फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' लेकर पहुंचे। गुरूवार को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले ही दिन बढ़िया ओपनिंग मिली। दूसरे दिन जरूर कलेक्शन में गिरावट देखी गई मगर बावजूद इसके प्रदर्शन अच्छा था।

इससे पहले यह कारनामा सलमान खान की ही फिल्म 'बजरंगी भाईजान', कंगना रनोट स्टारर 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बाहुबली' (हिन्दी) और 'एबीसीडी 2' ने कर दिखाया था।

सूरज बड़जात्या ने फिल्म को दुनियाभर में करीब 5600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था जिसमें से करीब 4500 तो भारत में ही थी। फिल्म को बड़ा वीकेंड तो मिला ही साथ ही दो हफ्ते कोई बड़ी फिल्म न होने के कारण अच्छा समय मिल गया है कमाई करने के लिए।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर स्थिति यह बन रही है कि समीक्षकों से सकारात्मक रिव्यू न मिलने के बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं। ये बात कमाई के लिहाज से तो निश्चित रूप से अच्छी है।

'दंगल' के सेट पर घायल हुए आमिर खान, शूटिंग रुकी