Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे स्पेशल : श्रद्धा कपूर को एक फिल्म के बाद ही मांगनी पड़ी थी माफी!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 03 Mar 2016 12:02 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज 27 वां बर्थडे है। बॉलीवुड की इस चुलबुली एक्ट्रेस को एक बार फोटोग्राफर्स के विरोध का सामना करना पड़ा था।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज 27 वां बर्थडे है। फिल्म इंडस्ट्री में श्रद्धा को एक्ट्रेस और सिंगर के तौर पर जाना जाता है। अधिकांश लोग शायद नहीं जानते हैं कि श्रद्धा को संगीत की तालीम अपने ग्रेंड पैरेन्ट्स से मिली थी। यह बात और है कि उन्होंने फिल्मों में गाना थोड़ी देर से शुरू किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Photos : सेक्सी फिगर में परिणीति चोपड़ा ने कराया हॉट फोटोशूट

    बॉलीवुड की इस चुलबुली एक्ट्रेस को एक बार फोटोग्राफर्स के विरोध का सामना करना पड़ा था। श्रद्धा का रवैया फोटोग्राफर्स को लेकर हमेशा से ही उदासीन रहा। इस कारण जब कभी भी कोई उनकी तस्वीर लेने की कोशिश करता तो उनका रिस्पांस बेहद निराशाजनक होता था। इस स्थिति से निपटने के लिए फोटोग्राफर्स ने श्रद्धा को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। आखिरकार यह हुआ कि श्रद्धा को सभी से माफी मांगनी पड़ी। तब कहीं जाकर यह मामला सुलझा। बॉलीवुड के चर्चित मामलों में शामिल है।

    श्रद्धा मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से शुरू किया था। इसमें वो एक कॉलेज गर्ल बनी थीं, मगर श्रद्धा को असली पहचान साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। इसमें श्रद्धा की जोड़ी आदित्य राॅय कपूर के साथ बनी थी। दोनों ही एक्टर्स पहली बार लीड रोल करते दिखाई दिेए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। इसके लिए श्रद्धा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया। इसके बाद साल 2014 में उनकी फिल्म 'हैदर' आई। इसमें भी श्रद्धा के काम को सराहा गया। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

    26 साल के हुए टाइगर श्रॉफ, इस एक्ट्रेस से करते थे बेइंतहा प्यार

    फिल्मों में गाने का सिलसिला श्रद्धा ने 'एक विलेन' से किया। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। श्रद्धा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखे। जबकि रितेश देशमुख विलेन बने थे। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पाॅन्स मिला था। इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन के साथ श्रद्धा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आर्इ। यह फिल्म भी सफल रही थी और श्रद्धा ने अभिनय व गायकी के अलावा डांसिंग में भी अपना खूब दमखम दिखाया।

    वैसे इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाने लगे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसे कई नाम इस फेहरिस्त में शामिल हैं, मगर जहां तक सवाल श्रद्धा का है तो उन्हें संगीत की विधिवत शिक्षा अपने ग्रैंड पैरेन्ट्स से मिली हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner