विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहन से हाथापाई के बाद स्वामी ओम छोड़ देंगे बिग बॉस का घर!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 06:10 PM (IST)

स्वामी को लगता है कि बिग बॉस ने अन्याय किया है और ग़लत फ़ैसला दिया है। इसको लेकर वो बिग बॉस को भला-बुरा कहते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कैप्टेंसी टास्क में बदतमीज़ी की इंतेहा करने के स्वामी ओम के पापों का घड़ा भर गया है, जिसके चलते उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

तूफ़ान टास्क में आपने देखा होगा कि स्वामी ओम ने किस तरह खेल को मनोरंजक बनाने के बजाए इसे अखाड़े में बदल दिया। पहले तो उन्होंने इग्लू टनल की ओपनिंग पर बैठकर नियमों का उल्लंघन किया। जब पांचवी बार तूफ़ान आया तो स्वामी और लोपा में इस बात को लेकर बहस हो जाती है कि आख़िरी कौन था। कोई फ़ैसला ना होते देख बिग बॉस एनाउंस करते हैं कि स्वामी ओम सबसे बाद में घुसे हैं। स्वामी को लगता है कि बिग बॉस ने अन्याय किया है और ग़लत फ़ैसला दिया है। इसको लेकर वो बिग बॉस को भला-बुरा कहते हैं। स्वामी एलान करते हैं कि उनका भरोसा बिग बॉस से उठ गया है। स्वामी की ये बातें सुनकर सब हैरान रह जाते हैं क्योंकि यही वो स्वामी है जो बिग बॉस के अलावा किसी की नहीं सुनते थे।

इसे भी पढ़ें- शक्ति कपूर ने बताया फ़रहान और श्रद्धा के लिव-इन में रहने का सच

स्वामी की बदतमीज़ी यहीं नहीं रुकी। जब आख़िरी बार तूफ़ान आया तो उन्होंने रोहन मेहरा को टनल में घुसते वक़्त बाहर खींचने की कोशिश की, जबकि उस वक़्त स्वामी ख़ुद खेल से बाहर हो चुके थे। इसको लेकर घर वालों ने उन्हें काफी सुनाया। मगर स्वामी ओम पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा। कैप्टेंसी टास्क मनवीर और रोहन के बीच होता है, जिसमें स्वामी बाधा डालने की कोशिश करते हैं, जिससे रोहन हार जाएं। इसी टास्क के दौरान रोहन और स्वामी में मारामारी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- दंगल से रानी मुखर्जी का ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप

ख़बर है कि रोहन से हाथापाई होने के बाद स्वामी ओम घर से निकल जाएंगे। हालांकि इसके बाद उनकी वापसी होगी या नहीं, इस पर अभी कोई ख़बर नहीं आई है। वहीं रोहन को फिज़ीकल होने के लिए शो में बाक़ी वक़्त के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।