विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'दंगल' से रानी मुखर्जी का ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 04:14 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 04:39 PM (IST)

ख़ुद सुनीता ने ये राज़ खोला है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने ही रानी को पंजाबी भाषा सिखाई थी। रानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर ख़ान और रानी मुखर्जी का नाम एक साथ लेते ही सबसे पहले ज़हन में 'आती क्या खंडाला' आता है। इस रोमांटिक गाने को आमिर ख़ान ने आवाज़ दी थी, लेकिन खंडाला गर्ल का टैग रानी मुखर्जी को मिला था। मगर, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आमिर ख़ान की ताज़ा फ़िल्म दंगल से भी रानी मुखर्जी का एक कनेक्शन है।

ये कनेक्शन हैं सुनीता शर्मा, जिन्होंने दंगल के लिए आमिर को हरियाणवी भाषा की ट्रेनिंग दी है। सुनीता की ट्रेनिंग कितनी सटीक है ये तो आप दंगल में देख ही रहे होंगे। दरअसल, सुनीता ही वो लैंग्वेज ट्रेनर हैं, जिन्होंने कई साल पहले रानी मुखर्जी को पंजाबी भाषा के लिए ट्रेन किया था और फ़िल्म थी थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, जिसमें रानी ने एक परी का रोल प्ले किया था, जो बाई चांस एक पंजाबी फ़ैमिली का हिस्सा बन जाती है। ख़ुद सुनीता ने ये राज़ खोला है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने ही रानी को पंजाबी भाषा सिखाई थी। रानी मुखर्जी को भी उनके साथ काम करके काफी मज़ा आया था।

इसे भी पढ़ें- इस म्यूज़िक डायरेक्टर को कपिल ने कभी कहा था बेसुरा, आज बना उनका मेहमान

सुनीता इस बात से बहुत ख़ुश हैं कि दंगल को काफी सफलता मिल रही है। आमिर और फ़िल्म के बाकी कलाकारों के साथ-साथ उन्हें भी अपने काम के लिए काफी तारीफ़ मिल रही है। बताते चलें कि दंगल में सुनीता ने एक छोटा सा किरदार भी निभाया है। फिल्म में अगर आपने गौर किया होगा तो साक्षी के किरदार को गाय को रोटी खिलाने का आइडिया देने वाली महिला सुनीता ही हैं। वैसे सुनीता ने कंगना को भी तनु वेड्स मनु में हरियाणवी सिखाई थी और कंगना ने ही आमिर को सुनीता का नाम सुझाया था।