विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस म्यूज़िक डायरेक्टर ने कपिल को कभी बेसुरा कहा था, अब बना शो में मेहमान!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 06:16 PM (IST)

इसी शौक़ के चलते जब वो कई साल पहले ज़ी टीवी के शो रॉकस्टार में पहुंचे थे। शो में अलीशा चिनॉय अौर अनु मलिक जज थे।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनु मलिक इन दिनों इंडियन आइडल में बतौर जज के रूप में नज़र आ रहे हैं। हाल ही में आपने उन्हें कपिल शर्मा के शो पर भी देखा होगा, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कभी एक दौर एेसा भी आया था, जब कपिल शर्मा अनु मलिक ने फटकार कर भगा दिया था।

इंडस्ट्री में कहावत है कि यहां उगते सूरज को सलाम किया जाता है। कपिल इसकी मिसाल हैं। एक वक़्त ऐसा था जब कपिल स्ट्रगल कर रहे थे और उन्हें इंडस्ट्री में तवज्जो नहीं मिलती थी। इस दौर में कपिल शर्मा को लोग सिर्फ़ कॉमेडियन के रूप में जानते थे। कपिल के सिंगिंग टेलेंट पर किसी ने ग़ौर नहीं किया। हालांकि उन्हें सिंगिंग का काफी शौक़ था। ये आप लोग भी जान गए होंगे क्योंकि कपिल अक्सर अपने शो में ये शौक़ पूरा करते दिख जाते हैं। इसी शौक़ के चलते जब वो कई साल पहले ज़ी टीवी के शो रॉकस्टार में पहुंचे थे। शो में अलीशा चिनॉय अौर अनु मलिक जज थे। शो में कपिल शर्मा की एक परफॉर्मेंस के बाद अनु मलिक ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई थी।

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस में हुई मारामारी, रोहन मेहरा ने स्वामी ओम को जड़ा थप्पड़

उन्होंने कहा था कि वह सही तरीके़ से सिंगिंग नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इत्तेफ़ाक़ देखिए कई सालों के बाद कपिल शर्मा ने स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में अपनी पहचान बनायी अौर आज पूरा शो उनके नाम पर है। बॉलीवुड में ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं है, जो कपिल के शो का हिस्सा ना बना हो या बनना ना चाहता हो। ख़ुद अनु मलिक उनके शो में मेहमान बनकर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- राजेश खन्ना थे बाजीराव, हेमा थीं मस्तानी, पोस्टर भी हुआ जारी, मगर फिर...

ख़ास बात ये है कि जब कपिल शर्मा रॉकस्टार में गए थे तो उस समय भी वो कॉमेडी सर्कस में स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में नज़र आते थे। इसी शो में मनीष पॉल भी शामिल हुए थे। अब वो ख़ुद एंकरिंग की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं। वैसे अनु मलिका चाहें तो कह सकते हैं कि अगर वो कपिल को रिजेक्ट ना करते तो आज इतने बड़े कॉमेडियन कैसे बनते।