विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजेश खन्ना थे 'बाजीराव' और हेमा थीं 'मस्तानी', पोस्टर भी हुआ जारी, मगर फिर...!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 01:21 PM (IST)

फ़िल्म का पोस्टर भी जारी किया गया था, जिस पर लिखा था, जिसमें अतीत की इस सुनहरी और रोमांचक प्रेम कहानी को रीक्रिएट करने पर ज़ोर दिया गया था।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली पहले फ़िल्ममेकर नहीं हैं, जिन्हें बाजीराव-मस्तानी की प्रेम कहानी ने प्रभावित किया हो। कई साल पहले सत्तर के दशक में भी बाजीराव मस्तानी की अमर प्रेम कहानी पर फ़िल्म बनाने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन तब फ़िल्म बन नहीं सकी।

उस दौर में 'बाजीराव मस्तानी' बनाने के ज़िम्मेदारी जाने-माने फ़िल्ममेकर मनमोहन देसाई ने उठाई थी। ख़ास बात ये है कि बाजीराव के किरदार के लिए तब के रोमांटिक एक्टर राजेश खन्ना और मस्तानी के लिए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को फ़ाइनल किया गया था। इस फ़िल्म के डायलॉग्स कादर ख़ान ने लिखे थे, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल देने वाले थे। फ़िल्म का पोस्टर भी जारी किया गया था, जिस पर लिखा था, जिसमें अतीत की इस सुनहरी और रोमांचक प्रेम कहानी को रीक्रिएट करने पर ज़ोर दिया गया था। पोस्टर पर ये जानकारी भी दी गई थी, कि फ़िल्म जल्द सेट पर जाने वाली है। मनमोहन देसाई ने उस दौर में कई कॉस्ट्यूम ड्रामा वाली फ़िल्में बनाई थीं। ऐसे में 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर उनका प्रेम समझा जा सकता है। हालांकि ये फ़िल्म बन नहीं सकी। भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज़ के वक़्त ये पोस्टर इंटरनेट पर छाया रहा था।

इसे भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की कुछ अनसुनी कहानियां

दिलचस्प बात ये है कि संजय को भी 'बाजीराव मस्तानी' बनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। इस फ़िल्म को सबसे पहले उन्होंने सलमान ख़ान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ प्लान किया था, लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद भंसाली का सपना टूट गया।

इसे भी पढ़ें- अनुष्का-विराट भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें

मगर वो इसे भूले नहीं और कोशिश करते रहे। शाह रूख़ ख़ान और अजय देवगन के नाम भी इस प्रेम कहानी के लिए चर्चा में आए, मगर वक़्त इतना बीत गया कि सारे सुपरस्टार्स उम्रदराज़ हो गए। फ़ाइनली भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ फ़िल्म बनाई।