विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शक्ति कपूर ने बताया बेटी श्रद्धा और फ़रहान के लिव-इन में रहने का सच!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 05:44 PM (IST)

श्रद्धा का नाम इससे पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जोड़ा गया है, जिनके साथ उनकी फ़िल्म ओके जानू अगले साल रिलीज़ हो रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा के बैड ब्वॉय और श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर ने उन ख़बरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि श्रद्धा बैग एंड बैगेज के साथ फ़रहान अख़्तर के घर शिफ्ट हो गई हैं।

शक्ति कपूर ने बॉलीवुड लाइफ़ से बात करते हुए कहा कि ये पूरी तरह बकवास ख़बरें हैं। उनके पास सुबह से इसको लेकर कॉल्स आ रही हैं, लेकिन ये एकदम बकवास है। शक्ति ने कहा कि वो 35 साल से फ़िल्म इंडस्ट्री में हैं और अक्सर ऐसी बातें होती रहती हैं। वो इस पर रिएक्ट नहीं करते। ऐसा होता है। बताया जाता है कि रविवार सुबह शक्ति कपूर ने फ़रहान अख़्तर की बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया था। दावा किया गया कि वो श्रद्धा कपूर को लेने पहुंचे थे, जो फ़रहान के साथ रहने चली गई थीं। फ़रहान के साथ श्रद्धा ने रॉक ऑन 2 में काम किया है और तभी से दोनों की नज़दीकियों की ख़बरें आ रही हैं। हालांकि श्रद्धा का नाम इससे पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जोड़ा गया है, जिनके साथ उनकी फ़िल्म ओके जानू अगले साल रिलीज़ हो रही है।

इसे भी पढ़ें- पहली जनवरी को सगाई कर रहे हैं अनुष्का और विराट

इत्तेफ़ाक़ देखिए, ओके जानू में भी आदित्य और श्रद्धा को लिव-इन रिलेशनशिप में दिखाया गया है। बहरहाल, ख़बरों के मुताबिक़ शक्ति श्रद्धा को अपने साथ घर ले जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- घर से भागीं श्रद्धा, फ़रहान के घर से पकड़कर लाए पापा