Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 जनवरी 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की होगी सगाई?

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Thu, 29 Dec 2016 03:09 PM (IST)

    कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अनिल अम्बानी सहित कई सलेब्स देहरादून पहुंच भी गए हैं। अनुष्का और विराट के घर वाले भी वहीं मौजूद है।

    1 जनवरी 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की होगी सगाई?

    मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेट दुनिया के सबसे चर्चित सेलेब्रिटी या कहें सबसे चर्चित लव बर्ड्स अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब अपनी दोस्ती को नया नाम देने वालें हैं। जी हाँ ख़बरों की माने तो दोनों सगाई करने वालें है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कई सालों से एक दुसरे को डेट करने वालें अनुष्का और विराट ने कभी अपने रिलेशनशिप के लिए हामी नहीं भरी मगर, अब यह ख़बर आई है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वालें हैं। कुछ महीनों पहले इनके ब्रेकअप की ख़बरों ने भी कई सुर्खियां बटोरीं।

    इसे भी पढ़ें- अनुष्का-विराट भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें!

    लेकिन, पिछले कुछ समय से इन सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए ये कपल कई जगह एक साथ दिखाई देने लगें थे! युवराज सिंह की शादी में दोनों ने एक साथ डांस भी किया था जिसका विडियो इन्टरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। खैर, सुना है नए साल के पहले दिन यानी कि 1 जनवरी को ये दोनों उत्तराखंड में नरेन्द्रनगर के होटल आनंद नगर में सगाई करेंगे। यही नहीं इस सगाई में बॉलीवुड और क्रिकेट दुनिया की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।

    इसे भी पढ़ें- हॉट गॉसिप : घर से भागी श्रद्दा, फरहान के घर से पकड़ कर लाये पापा!

    कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अनिल अम्बानी सहित कई सलेब्स देहरादून पहुंच भी गए हैं। अनुष्का और विराट के घर वाले भी वहीं मौजूद है। हालाँकि, इस ख़बर पर अब तक कोई पक्की मुहर नहीं लगी हैलेकिन अगर ये सच है तो 'विरुष्का' के फैन्स के लिए यह आने वाले साल का सबसे बड़ा तोहफ़ा है।