यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पी एम और सलमान खान को पीछे छोड़ कर सनी लियोनी फिर बनी नंबर वन
सनी को जब इस बात की ख़बर मिली तो उनकी ख़ुश का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने ट्वीट कर थैंक यू ...और पढ़ें

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोनी, इन्टरनेट पर सर्च की जाने वाली नामी पर्सनालिटीज की लिस्ट में लगातार पांचवे साल पहले नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सलमान खान तक को पीछे छोड़ दिया है।
ये बात याहू इंडिया की तरफ से साल 2016 में सबसे ज़्यादा सर्च किये गए लोगों के आधार पर बनी सूची से सामने आई है। इन्टरनेट सर्च में सनी लियोनी को लगातार पांचवे साल सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरे स्थान पर रहे जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि ओवरऑल लिस्ट में सलमान खान का चौथा नंबर आया लेकिन बॉलीवुड के मेल स्टार्स की लिस्ट में वो पहले नंबर पर रहे। इस लिस्ट में कॉमेडियन कपिल शर्मा का दूसरा नंबर रहा जबकि अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान , आमिर खान और अक्षय कुमार क्रमशः बाद में नंबरों पर सर्च किये गए। फीमेल स्टार्स में सरप्राइजिंगली बिपाशा बासु ने बाकी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया। इस साल करण सिंह ग्रोवर से शादी करने वाली बिपाशा बासु दूसरे नंबर पर रही जबकि तीसरा स्थान दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का चौथा स्थान रहा।
राकेश रोशन का नया दांव , शाहरुख़ की रईस से इतनी देर पहले आएगी काबिल
सनी को जब इस बात की ख़बर मिली तो उनकी ख़ुश का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने ट्वीट कर थैंक यू कहते हुए सबको ऐसे ही सर्च करते रहने के लिए भी कहा।Hey Thanks @Yahoo for the great news !!! YAAAHOOOOOOOOOOO ;) xo.... Keep searching... Love ya all ;)
— Sunny Leone (@SunnyLeone) December 2, 2016
