विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राकेश रोशन का नया दांव , शाहरुख़ की रईस से इतनी देर पहले आएगी काबिल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:45 AM (IST)

दरअसल जब दो बड़ी फिल्मों का टकराव हुआ है नए नए दांव खेले जाते रहे हैं। रईस की टीम ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अगले साल आज़ादी के दिन पर बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर बड़ी 'जंग' होने वाली है। एक तरफ शाहरुख़ खान की रईस होगी और दूसरी तरफ रितिक रोशन की काबिल। और ऐसे में एक दूसरे पर भारी पड़ने की कवायद में राकेश रोशन ने एक और दांव खेला है।

अब तक तो आपको पता होगा कि राहुल ढोलकिया डायरेक्टेड ' रईस ' और संजय गुप्ता निर्देशित ' काबिल ' एक ही दिन यानि 26 जनवरी 2017 को रिलीज हो रही है। लेकिन अब इसमें एक ट्विस्ट है। राकेश रोशन और काबिल टीम की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया है कि काबिल अब 26 नहीं 25 जनवरी की शाम को रिलीज़ होगी। लोग इस फिल्म को 26 यानि गुरूवार को नहीं बल्कि 25 जनवरी यानि बुधवार को शाम छह बजे के शो से देख सकते हैं। यानि रईस के पहले शो से करीब 15 घंटे पहले। बताया जा रहा है कि ये भी रोशन्स की मार्केटिंग रणनीति का एक हिस्सा है जिसके तहत शो को पहले किया गया है। हालांकि इससे पहले भी कई फिल्मों में मेट्रों शहरों में रिलीज़ के एक दिन पहले पेड प्रिव्यू की शुरुआत की थी लेकिन राकेश रोशन ने रिलीज की डेट को भी एक दिन पहले कर दिया।

दीपिका और शाहिद के बीच अब होने वाला है ऐसा शूट , बढ़ेगी रणवीर की बेचैनी

दरअसल जब दो बड़ी फिल्मों का टकराव हुआ है नए नए दांव खेले जाते रहे हैं। रईस की टीम ने अब तक इस मामले में चाल थोड़ा सुस्त रखी थी लेकिन सात दिसंबर से किंग खान मैदान में उतर रहे हैं जब वो रईस के ट्रेलर को नौ शहरों में एक साथ लांच करेंगे।