विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका और शाहिद के बीच अब होने वाला है ऐसा शूट , बढ़ेगी रणवीर की बेचैनी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:05 AM (IST)

फिलहाल रणवीर सिंह ने पद्मावती के लिए अपनी शुरूआती शूटिंग ख़त्म कर ली है और बेफ़िक्रे की रिलीज़ के बाद एक बार वो फिर भंसाली के रण में कूदेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में रीयल लाइफ लवर कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कोई रोमांटिक सीन नहीं होगा। जिसे जानने के बाद रणवीर भले ही मायूस हो गए हो लेकिन अब उनकी बेचैनी भी बढ़ने वाली है जब उन्हें शाहिद और दीपिका के शूट के बारे में पता चलेगा।

ख़बर है कि भंसाली ने शाहिद और दीपिका के बीच इंटेंस रोमांस को शूट करने का प्लान बना लिया है। बता दें कि फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती का रोल निभा रही हैं जबकि शाहिद उनके पति राजा रावल रतन सिंह का। बताया जा रहा है कि जैसे ही दीपिका अपना घूमर वाला गाना और शाहिद कुछ सीन्स ख़त्म कर लेंगे उसके बाद भंसाली ने राजा और रानी के बीच प्रेम को अलग लेवल पर ले जाने के लिए बड़ा प्लान बना रखा है। बताया जा रहा है कि शाहिद और दीपिका के बीच कई सारे रोमांटिक सीन शूट किये जाएंगे जिसमें इश्क़ की शेरो-शायरी और कविताओं को शामिल किया जाएगा। यही नहीं आगे चल कर भंसाली शाहिद और दीपिका पर एक रोमांटिक गाना भी फिल्माएंगे।

... और इस कपूर बेगम का हुआ पहला टेलीविजन डेब्यू !

फिलहाल रणवीर सिंह ने पद्मावती के लिए अपनी शुरूआती शूटिंग ख़त्म कर ली है और बेफ़िक्रे की रिलीज़ के बाद एक बार वो फिर भंसाली के रण में कूदेंगे। बताया जा रहा है कि रणवीर को इस बार वार सीन्स शूट करने है जिसके लिए उन्हें अपने फ़िजिक को काफी मेंटेन करना होगा।