विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतनी लंबी फिल्‍म है हैप्‍पी न्‍यू ईयर!

By SumanEdited By:
Published: Wed, 15 Oct 2014 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 15 Oct 2014 09:31 AM (IST)

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' देखने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि फिल्म 3 घंटे से भी

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' देखने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि फिल्म 3 घंटे से भी ज्‍यादा लंबी है।

दीपिका पाडुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह स्टारर इस फिल्म की समय अवधि 188 मिनट है। फिल्म को दुबई में शानदार तरीके से शूट किया गया है। फराह खान के निर्देशन में बनी 'हैप्पी न्यू ईयर' एक कमर्शियल ड्रामा है।

ये फिल्म अपनी जिंदगी में हार चुके 6 लोगों की कहानी है जो एक डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर एक बड़ी चोरी करने की योजना बनाते हैं। इस फिल्म में शाहरुख की पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम भी कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ेंः शाहरुख की फिल्म में पहली बार नज़र आएंगे अबराम और गौरी!

पढ़ेंः शाहरुख के लिए बनाई जा रही है 'राजधानी एक्सप्रेस'!