विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख के लिए बनाई जा रही है 'राजधानी एक्सप्रेस'!

By SumanEdited By:
Published: Tue, 14 Oct 2014 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 11:19 AM (IST)

यशराज स्टूडियो में कुछ समय से एक खास ट्रेन का सेट देखने को मिल रहा है। दरअसल इसे मनीष शर्मा की अगली निर्देशित फिल्म 'फैन'

News Article Hero Image

मुंबई। यशराज स्टूडियो में कुछ समय से एक खास ट्रेन का सेट देखने को मिल रहा है। दरअसल इसे मनीष शर्मा की अगली निर्देशित फिल्म 'फैन' के लिए बनाया गया है जिसमें शाहरुख खान होंगे। इस ट्रेन के सेट को फिल्म के एक फाइट सीक्वेंस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि एक स्टूडियो में राजधानी एक्सप्रेस बनाई गई है। 'फैन' की शूटिंग हाल ही में शुरु हुई है और इससे जुड़ी जानकारियों को छुपाकर रखा जा रहा है।खुद को शाहरुख के बहुत बड़े प्रशंसक बताने वाले मनीष शूटिंग शुरु होने से पहले खुद प्री-प्रोडक्शन को बारीकी से देख रहे हैं।मशहूर स्पेशल मेक अप इफेक्ट्स आर्टिस्ट ग्रेग कैनम फिल्म में शाहरुख को नया लुक देंगे।

यशराज के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रेन वाला सेट फिल्म के पहले शेड्यूल का हिस्सा था, जो पूरा हो चुका है। हाल ही में शाहरुख ने भी फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद ट्वीट किया था, 'एक बार फिर फैन का संतोषजनक, लेकिन थकाने वाला 15 घंटों का शेड्यूल पूरा कर लिया। मनीष और फैन टीम का शुक्रिया।'

पढ़ें: शाहरुख ने खरीदी 10 करोड़ की बमप्रूफ कार

शाहरुख ने पहली बार दिखाई छोटे बेटे अबराम की फोटो, आप भी क्लिक करके देखें