Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शोभा डे के ट्वीट पर अभिजीत भट्टाचार्य से भिड़ गईं सोनम कपूर

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2016 12:14 PM (IST)

    रियो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाडि़यों पर किए गए शोभा डे के ट्वीट पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और एक्‍ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भिड़ गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाडि़यों की परफॉर्मेंस पर लेखिका शोभा डे के ट्वीट पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर लोग शोभा डे के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग शोभा डे के समर्थन में भी खड़े नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर इन्हीं में से एक हैं, जो अभिजीत भट्टाचार्य से इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भिड़ गईं।

    दरअसल, शोभा डे ने रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाडि़यों की खराब परफॉर्मेंस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, 'रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाडि़यों का लक्ष्य। रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। ये पैसे और अवसर की बर्बादी है।'

    शोभा डे के इस ट्वीट पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इतने भड़के की सोशल मीडिया पर एक भद्दा कमेंट लेखिका के खिलाफ कर डाला। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अनस्टोपेबल, बेशर्म बूढि़या। अपने ही बच्चों, अपने ही देश के टैलेंट को कोस रही है।'

    एक्ट्रेस सोनम कपूर को अभिजीत भट्टाचार्य का ये ट्वीट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस पर सोनम ने कहा, 'तुम सच में पाखंडी हो...!'

    अभिजीत ने तुरंत सोनम के ट्वीट पर जवाब देते हुए, उन्हें काफी कुछ सुना दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हां, सोनम कपूर हम सब पाखंडी हैं। लेकिन खानदानी फिल्मी टाइप पाखंडी नहीं, ना ही पेज 3 टाइप पाखंडी। हमें अपने खिलाडि़यों पर गर्व है।'

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब अभिजीत ने किसी के लिए सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट डाले हों। अभिजीत तो लावइ शो के दौरान जर्नलिस्टों को काफी भला-बुरा कह चुके हैं।

    इसे भी पढ़ें: शोभा डे की अशोभनीय टिप्पणी पर कंगना रनौत का करारा जवाब!