सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की बचपन की यह बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बचपन की एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने माता-पिता और दोनों भाईयों के साथ नजर आ रही हैं।
मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बचपन की एक बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है। इसमें उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ ही दोनों जुड़वा भाई लव और कुश भी नजर आ रहे हैं और सोनाक्षी काफी छोटी लग रही हैं।
माता-पिता का घर छोड़ने के बारे में श्रद्धा कपूर ने बताया सच
इस प्यारी फोटो के साथ सोनाक्षी ने लिखा है कि बचपन में जिस तरह से उनकी मां उन्हें तैयार करती थीं, उन्हें वो काफी पसंद है। ये रही पूरे सिन्हा फैमिली की फोटो।
प्रीति जिंटा जल्द देने वाली हैं ग्रैंड रिसेप्शन, देखिए आ गए ससुराल वाले
#throwbackthursday i love how my mom has dressed me up like her 😂 #family #love
विद्या बालन ने अपने बारे में बताई एक बहुत ही मजेदार बात
वहीं जहां तक सोनाक्षी के प्रोफेशनल लाइफ की बता करें तो वो जल्द ही 'फोर्स 2' और 'अकीरा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनकी यह दोनों ही फिल्में एक्शन से भरपूर हैं और वो खुद भी अपने खतरनाक स्टंट्स से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं। वैसे भी सोनाक्षी को बॉलीवुड की दबंग लेडी कहा जाता है। अक्षय कुमार के अपोजिट 'नमस्ते इंग्लैंड' में भी उन्हें कास्ट किया जाएगा।