Exclusive: फ़िल्मों के लिए बुरा, पर Raees के धंधे के लिए शानदार था 80 का दशक
कुछ अजीब सा हो गया था। मसाला फ़िल्में भी अलग ही ट्रैक पर थीं। आप संजीव कुमार को भी 'टक्कर' जैसी फ़िल्में करते हुए देखते थे। फ़िल्मों का सिर-पैर नहीं था।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' 80 के दशक की फ़िल्म है और उस पीरियड को फ़िल्म में दिखाने की पूरी कोशिश की गई है। शाह रूख़ ख़ान उस पीरियड को याद करते हुए 80 के दशक के सिनेमा को भी याद करते हैं।
शाह रूख़ बताते हैं कि उनकी फ़िल्म 'रईस' मिड 80 से मिड 90 तक के दौर को दिखाती है। उस दौर में बूटलैगिंग थोड़ी ज़्यादा थी। उतनी कंट्रोल में नहीं थीं। उस दौर को याद करते हुए शाह रूख़ बताते हैं कि वो उस वक्त किशोरावस्था में थे। बकौल शाह रूख़ उस एरा को मैं वेलबॉटम, साइड लॉक्स, घंटी वाली साइकिल इन चीज़ों से याद करता हूं। 'रईस' में भी घंटी वाली साइकिल के सीन हैं। लेकिन अगर मैं ओवर आॅल एरा की बात करूं तो 80 के दशक में मेरे ख्याल से बॉलीवुड में सबसे बुरी फ़िल्में बन रही थीं। उस वक्त जो फ़िल्में बन रही थीं वे, थोड़ा सा ओवर द टॉप थीं।
इसे भी पढ़ें- लैला को जाने कब से था इस शाम का इंतज़ार, रईस ने पूरी की ख़्वाहिश
शााह रूख़ आगे कहते हैं कि मेरा मानना है कि 80 के दशक की फ़िल्में बहुत अच्छी नहीं थी। बहुत ज्यादा आॅड हो गयी थी। 70 में ब्यूटीफुल फ़िल्में बनीं। 90 से भी अच्छी बनीं, लेकिन 80 के दशक में फ़िल्में बुरी बनने लगी थीं। कुछ अजीब सा हो गया था। मसाला फ़िल्में भी अलग ही ट्रैक पर थीं। आप संजीव कुमार को भी 'टक्कर' जैसी फ़िल्में करते हुए देखते थे। फ़िल्मों का सिर-पैर नहीं था।
इसे भी पढ़ें- संजय की बायोपिक में मान्यता का रोल निभाएगी ये एक्ट्रेस, 9 साल बाद वापसी
शाह रूख़ इसे बॉलीवुड का ट्रांजिशन पीरियड मानते हैं। शाहरूख आगे कहते हैं कि फिर 90 के दशक में हम एंटी इस्टेबिलिशमेंट फ़िल्में छोड़कर हैप्पी जोन में आये। फिर हम डायस्पोरा, देश आगे बढ़ रहा है, अच्छी चीजें देख रहा है, उस दशक में हम छाये। हालांकि शाह रूख़ मानते हैं कि 80 के दशक के गाने बहुत पॉपुलर हुए।उनकी फिल्म लैला ओ लैला गाना उसी दौर में लोकप्रिय हुआ। वो 80 के दशक में नादिरा हसन को भी सुनना पसंद करते थे।
इसे भी पढ़ें- रिलीज़ से पहले रितिक की काबिल पर भारी पड़ी शाह रूख़ की रईस
शााह रूख़ बताते हैं कि इस फ़िल्म में जब उन्हें पुराने जमाने के प्रॉप्स के साथ काम करने का मौक़ा मिला तो वो बहुत खुश हो गये थे। खास तौर से जब उन्हें शीप की माचिश मिली। शाह रूख़ बताते हैं कि इसे उन्हें कई सालों से नहीं देखा था। 'रईस' में शीप की माचिश के साथ उनका एक शानदार सीन भी है। हाथी छाप वाले तेल, कैथरीन तेल जैसी चीजें उन्होंने अर्से बाद इस फ़िल्म के सेट पर देखीं तो वे नॉस्टलजिक हो गये थे। 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।